लुधियाणा में जहरीली गैस लीक होने से कई लोगों के मरने की आशंका
पंजाब के लुधियाणा में आज उस समय कोहराम मच गया, जब अचानक यहां एक फैक्टरी से गैस लीक होने की सूचना मिली। हादसा गयासपुरा इलाके में हुआ है। गैस लीक की पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है। अभी तक 9 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
इस इलाके में बडी तादाद में लोग अस्वस्थ है। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौका पर हैं।
लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है।
SP समीर वर्मा - लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। हमें गैस लीक होने की सूचना मिली। हादसे में 5-6 लोगों की मृत्यु हुई है। 5-6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है:
Bhagwant Maan , C M Punjab--लुधियाना के गियासपुरा इलाके में फैक्ट्री की गैस लीक होने की घटना बेहद दर्दनाक है। पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद.. हर संभव मदद भेजी जा रही है
पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, "लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।"