पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स नकली पासपोर्ट बनाकर अपराधियों की मदद करने वाले गिरोह का भंडाफोड किया
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा अपराधियों के लिए नकली पासपोर्ट बनाकर उन्हें विदेश भेजने में शामिल अंतरराज्यीय ट्रैवल एजेंटों का भंडाफोड़ करते हुये तीन लोगों को गिरफतार किया है। यह लोग अवैध तरीके से अपराधियों को विदेश भेजते थे।
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बताया कि अपराधियों के लिए नकली पासपोर्ट बनाने में शामिल अंतरराज्यीय आप्रवासन ट्रैवल एजेंटों का पर्दाफाश करने के आरोप में तीन व्यक्ति पटियाला का रहने वाला शार्पी घुम्मन, ओंकार सिंह और प्रभजोत सिंह को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नौ नकली पासपोर्ट भी बरामद किये गये हैं।