चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में 865 स्नातकों को उपाधियां व 124 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। यह दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में होगा। इसमें राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु मुख्यातिथि होंगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल अति विशिष्ट अतिथि होंगे व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल विशिष्ट अतिथि होंगे।