Hindi English Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• 27 नवंबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 27 नवंबर का इतिहास: हरिवंश राय बच्चन और गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म, जानें आज की प्रमुख घटनाएं • 27 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन राशि तक जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन • वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद जगाने की पहल प्रेरणादायक: उपायुक्त • पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय ने भुवनेश्वर में क्षेत्रीय कृषि मेले में महिला-केंद्रित कृषि नवाचारों का किया प्रदर्शन • शिमला में IMPCC की चौथी बैठक आयोजित • सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कांगड़ा के युवक को मैक्स अस्पताल में मिला नया जीवन • विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

हिमाचल

More News

धर्मशाला | धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल-2023

Updated on Wednesday, April 05, 2023 21:33 PM IST

दूसरे संस्करण की धमक को तैयार धर्मशाला
7-8 अप्रैल को धर्मशाला में जुटेंगे साहित्य-कला क्षेत्र के दिग्गज


धर्मशाला, 5 अप्रैल। पहले संस्करण के साथ ही प्रदेश में अपने खास अंदाज की धमक बिखेर चुके धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे संस्करण को लेकर लोगों का इंतजार पर अब खत्म होने जा रहा है। लोग इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल-2023 इस बार कुछ अलग और खास होने वाला है। फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का आयोजन 7-8 अप्रैल को धर्मशाला में होगा। इसे लेकर कांगड़ा जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह जानकारी जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने दी।
 उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय आयोजन धर्मशाला में डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा। फेस्टिवल का आगाज 7 अप्रैल को प्रातः साढ़े 10 बजे होगा। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में साहित्य-कला क्षेत्र के दिग्गजों के साथ नवोदित और प्रतिभाशाली लेखक-कलाकार-कवि शामिल होंगे। साहित्य और कला प्रेमियों को अपने पसंदीदा साहित्यकारों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इस दौरान नामचीन साहित्यकार  आकर्षक चर्चा सत्रों में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि आयोजन में मनोरंजन, प्रेरणा और शिक्षा का समन्वय होगा। प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा क्रिएटिव राइटिंग, फोटोग्राफी, लाइव कांगड़ा पेंटिंग पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा।
चर्चा सत्रों के अलावा 7 अप्रैल सायं 5 बजे थियेटर प्ले और साढ़े 5 बजे कवि का आयोजन सम्मेलन होगा। फेस्टिवल में लोग लाइव कांगड़ा पेंटिंग का भी अनुभव ले सकेंगे। वहीं 8 अप्रैल को अन्य कार्यक्रमों के अलावा सायं 3 बजे राइटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधीश ने सभी लोगों, साहित्य व कला प्रेमियों को फेस्टिवल में पधारने और इसका हिस्सा बनने का न्योता दिया है।
फेस्टिवल में ये स्टार साहित्यकार लेंगे चर्चा सत्रों में हिस्सा
बता दें, दो दिवसीय धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल-2023 में नीलेश कुलकर्णी, विवेक अत्रे, सगुण जैन, सुनैनी गुलेरिया शर्मा, सिद्धार्थ, सौम्या संबासिवन, मनीष जैन, विनीत मोहिल,वाणी, सहर घरचोरलू, डॉ. प्रत्यूष गुलेरी, चंद्ररेखा ढडवाल, अभ्युदिता गौतम, ईशान, सीमा शर्मा, शिवम प्रोफेसर रोशन शर्मा, कर्नल वीपी सिंह, निखिल शर्मा, कर्नल आशीष बेदी, डॉ. मनदीप प्रकाश, मुबारक संधू, देव हिंदवी, जन्मजय गुलेरिया, मीनाक्षी कँवर, आशिशा चक्रवर्ती, हरिंदर चीमा, भुचुंग डी सोनम, समीर राहत, पायल, हरदीप और चांदपुरी ये स्टार साहित्यकार चर्चा सत्रों में हिस्सा लेंगे। इस मौके वे अपने व्याख्यानों के जरिए भी अपना अनुभव व ज्ञान साझा करेंगे।

Have something to say? Post your comment
27 नवंबर का इतिहास: हरिवंश राय बच्चन और गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म, जानें आज की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास : 27 नवंबर का इतिहास: हरिवंश राय बच्चन और गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म, जानें आज की प्रमुख घटनाएं

वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद जगाने की पहल प्रेरणादायक: उपायुक्त

बिलासपुर : वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद जगाने की पहल प्रेरणादायक: उपायुक्त

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय ने भुवनेश्वर में क्षेत्रीय कृषि मेले में महिला-केंद्रित कृषि नवाचारों का किया प्रदर्शन

धर्मशाला : पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय ने भुवनेश्वर में क्षेत्रीय कृषि मेले में महिला-केंद्रित कृषि नवाचारों का किया प्रदर्शन

शिमला में IMPCC की चौथी बैठक आयोजित

शिमला : शिमला में IMPCC की चौथी बैठक आयोजित

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कांगड़ा के युवक को मैक्स अस्पताल में मिला नया जीवन

धर्मशाला : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कांगड़ा के युवक को मैक्स अस्पताल में मिला नया जीवन

विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला : विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

शिमला : देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

शिमला : एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित

शिमला : हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित

X