Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

पंजाब

More News

ऑपरेशन | पंजाब में आज से दो दिन सरकारी बसें नहीं चलेंगी

Updated on Sunday, March 19, 2023 13:47 PM IST

पंजाब में आज से दो दिन सरकारी बसें नहीं चलेंगी. इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. पुलिस को शक है कि अमृतपाल सिंह के समर्थक बसों में तोड़फोड़ कर सकते हैं. इसीलिए यह फैसला लिया गया है. वहीं पीआरटीसी की बसें चलेंगी या नहीं, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए जहां पंजाब पुलिस प्रदेश में सघन तलाशी अभियान चला रही है. वही जालंधर में पंजाब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला


'वारिस पंजाब दे' के भगोड़े प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस का ऑपरेशन (Amritpal Singh Arrest Operation) दूसरे दिन भी जारी है. पूरे राज्य में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इस वक्त चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलिट्री फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिसकर्मियों की तैनाती है. केंद्र सरकार भी लगातार राज्य सरकार के संपर्क में है और ऑपरेशन का हर अपडेट ले रही है. जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि, अमृतपाल सिंह के सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द ही उसको भी अरेस्ट कर लेंगे. इंविस्टिगेशन जारी है
अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल सिंह के आवास के बाहर भी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. हर गाड़ी की तलाशी के बाद ही गांव में एंट्री दी जा रही है. साथ ही, पंजाब के बड़े गुरुद्वारों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है और पुलिस अमृतपाल सिंह को पनाह देने वालों की ट्रैकिंग कर रही है. पुलिस की तरफ से पंजाब के लोगों से अपील की गई है कि वो शांति-सद्भाव बनाए रखें और न घबराएं. इसके अलावा फर्जी खबरों पर ध्यान न देने की अपील भी की गई है. पंजाब पुलिस ने वन-डे-एक्शन में अमृतपाल सिंह के मार्गदर्शक माने जाने वाले दलजीत कलसी को भी गुरुग्राम से हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब अमृतपाल सिंह के करीबियों को एनएसए के तहत डीटेन करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है. अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

आपको बता दें कि कल अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के विरोध में उसके समर्थक मोहाली में सड़कों पर उतर आए थे. 'कौमी इंसाफ मोर्चा' के निहंगों ने तलवारें और डंडे लेकर चंडीगढ़ की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया और एयरपोर्ट रोड भी जाम कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर तैनात कर दिए और समर्थकों की बढ़ती भीड़ पर काबू पाया. इसके बाद अमृतपाल के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर कर दावा भी किया कि पंजाब पुलिस उनका पीछा कर रही है. हालांकि राज्य में सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोपी अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

Have something to say? Post your comment
कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

चंडीगढ़ : कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ : ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

  जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

पंजाब : जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

लुधियाना : राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

संगरूर : किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

चंडीगढ़ : मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

मोहाली : मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

मोहाली : प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

X