Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

पंजाब

More News

चंडीगढ़ | SAD ने सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट को अभियोजन नहीं बल्कि उत्पीड़न करार दिया

Updated on Sunday, February 26, 2023 08:18 AM IST

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपने अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ 2015 के कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में दायर चार्जशीट को अभियोजन नहीं बल्कि उत्पीड़न करार दिया और कानूनी रूप से अदालत में पूर्व-निर्धारित मनगढंत कदम का मुकाबला करने की घोषणा की। शिअद नेतृत्व ने मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि आप सरकार ने सभी मोचरें पर अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए खुले तौर पर बदले की भावना से चार्जशीट दाखिल की है।

पार्टी ने कहा- शिअद अदालत की अवमानना का मामला दर्ज करने सहित सभी विकल्पों पर विचार करेगी, क्योंकि पूर्व आ.ईजी. कुंवर विजय प्रताप की रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है जो राज्य से बाहर थे और किसी भी तरह से उन्हें मास्टरमाइंड नहीं कहा जा सकता जैसा कि चार्जशीट में किया गया है।

पार्टी ने यह भी कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख एल.के. यादव और अन्य अधिकारियों ने विशुद्ध रूप से अपने 'आकाओं' के राजनीतिक निर्देश को पूरा करने के लिए पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया। शिअद नेताओं प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल और दलजीत सिंह चीमा ने सरकार पर जमकर हमला बोला। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने एक सार्वजनिक घोषणा की कि एल.के. यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी 28 फरवरी से पहले चालान दाखिल करेगी।

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी बेहबल कलां में प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि एसआईटी द्वारा दायर चालान में सुखबीर सिंह बादल का नाम शामिल किया जाएगा। आप नेताओं ने ये घोषणाएं इस तथ्य के बावजूद कीं कि उच्च न्यायालय ने एसआईटी को सीलबंद लिफाफे में अदालत में अपना चालान पेश करने का निर्देश दिया था। आप सरकार यह खुलासा करे कि कैसे एक सीलबंद रिपोर्ट आप नेतृत्व को उपलब्ध कराई गई और मीडिया में लीक भी हो गई?

नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट की सामग्री को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। इन घटनाक्रमों को पंजाबियों को गुमराह करने का जानबूझकर किया गया प्रयास और ध्यान भटकाने वाली रणनीति करार देते हुए अकाली नेताओं ने कहा कि सत्ता के इस दुरुपयोग के लिए मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा।

नेताओं ने कहा कि अब बहुत हो गया और अब अकाली दल चुप नहीं बैठेगा और आप को पार्टी को बदनाम करने की इजाजत नहीं देगा। पार्टी इस भ्रष्ट सरकार को बेनकाब करेगी जो कानून व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है, जिसमें अजनाला पुलिस स्टेशन हमले के मामले में राज्य मशीनरी का पूरी तरह से टूटना भी शामिल है।

अकाली दल ने यह भी कहा कि सरकार संवैधानिक संकट से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है जो राज्यपाल के साथ टकराव के कारण राज्य में पैदा हुई।

Have something to say? Post your comment
कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

चंडीगढ़ : कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ : ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

  जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

पंजाब : जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

लुधियाना : राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

संगरूर : किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

चंडीगढ़ : मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

मोहाली : मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

मोहाली : प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

X