Hindi English Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• चार साल में न उपलब्धि, न निवेश, न रोजगार; झूठी गारंटियों के सहारे चल रही सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बताएं आखिर किया क्या? : बिक्रम ठाकुर • मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली • कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि मशीनरी खरीद हेतु एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर 2026 (11 AM) से वर्ष (2026-27) के लिए पुनः आरम्भ। • मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल, ट्राउट पालकों के लिए जोखिम निधि तथा जलाशयों की मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू • बीबीएमबी मामले में हिमाचल को मिला अधिकार वर्षों के संघर्ष और भाजपा सरकारों के प्रयासों का परिणाम : प्रेम कुमार धूमल • हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई 1977 से जारी, दशकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है वर्तमान उपलब्धि : शांता कुमार • भाई दूज और यम द्वितीया ,जानें शुभ मुहूर्त • 11 नवंबर का इतिहास: देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाएं • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को मनेगा अन्नकूट पर्व

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली

Updated on Tuesday, November 10, 2026 16:37 PM IST

मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली
बच्चों को बांटे फल, मिठाइयां और पटाखे, ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ मेरे परिवार का हिस्सा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दीपावली के अवसर पर मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पटाखे जलाकर खुशियां साझा कीं और उन्हें फल, मिठाइयां तथा पटाखे वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं और यही कारण है कि वह समय-समय पर उनसे मिलने विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों में जाते रहते हैं। इन संस्थानों के दौरे का उद्देश्य बच्चों की समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं को समझना तथा उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाना है।

उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार के पास उनके कल्याण और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं। सरकार उनके शिक्षा का पूरा खर्च वहन कर रही है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त, उन्हें घर बनाने और विवाह संबंधी खर्चों के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में इन संस्थानों में छात्रावासों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने इन बच्चों के माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है। उनके सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में कड़ी मेहनत करने तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी उनकी सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखेगी और वह स्वयं उनके कल्याण एवं उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी करते हैं।

इस अवसर पर बालिका आश्रम, मशोबरा की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप रतन, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
चार साल में न उपलब्धि, न निवेश, न रोजगार; झूठी गारंटियों के सहारे चल रही सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बताएं आखिर किया क्या? : बिक्रम ठाकुर

शिमला : चार साल में न उपलब्धि, न निवेश, न रोजगार; झूठी गारंटियों के सहारे चल रही सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बताएं आखिर किया क्या? : बिक्रम ठाकुर

कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि मशीनरी खरीद हेतु एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर 2026 (11 AM) से वर्ष (2026-27) के लिए पुनः आरम्भ।

शिमला : कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि मशीनरी खरीद हेतु एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर 2026 (11 AM) से वर्ष (2026-27) के लिए पुनः आरम्भ।

मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल, ट्राउट पालकों के लिए जोखिम निधि तथा जलाशयों की मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू

शिमला : मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल, ट्राउट पालकों के लिए जोखिम निधि तथा जलाशयों की मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू

बीबीएमबी मामले में हिमाचल को मिला अधिकार वर्षों के संघर्ष और भाजपा सरकारों के प्रयासों का परिणाम : प्रेम कुमार धूमल

शिमला : बीबीएमबी मामले में हिमाचल को मिला अधिकार वर्षों के संघर्ष और भाजपा सरकारों के प्रयासों का परिणाम : प्रेम कुमार धूमल

 हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई 1977 से जारी, दशकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है वर्तमान उपलब्धि : शांता कुमार

धर्मशाला : हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई 1977 से जारी, दशकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है वर्तमान उपलब्धि : शांता कुमार

बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

शिमला : बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

शिमला : दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला : चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

शिमला : हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

X