Hindi English Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• चार साल में न उपलब्धि, न निवेश, न रोजगार; झूठी गारंटियों के सहारे चल रही सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बताएं आखिर किया क्या? : बिक्रम ठाकुर • मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली • कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि मशीनरी खरीद हेतु एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर 2026 (11 AM) से वर्ष (2026-27) के लिए पुनः आरम्भ। • मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल, ट्राउट पालकों के लिए जोखिम निधि तथा जलाशयों की मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू • बीबीएमबी मामले में हिमाचल को मिला अधिकार वर्षों के संघर्ष और भाजपा सरकारों के प्रयासों का परिणाम : प्रेम कुमार धूमल • हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई 1977 से जारी, दशकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है वर्तमान उपलब्धि : शांता कुमार • भाई दूज और यम द्वितीया ,जानें शुभ मुहूर्त • 11 नवंबर का इतिहास: देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाएं • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को मनेगा अन्नकूट पर्व

हिमाचल

More News

शिमला | मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल, ट्राउट पालकों के लिए जोखिम निधि तथा जलाशयों की मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू

Updated on Tuesday, November 10, 2026 16:32 PM IST

मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल, ट्राउट पालकों के लिए जोखिम निधि तथा जलाशयों की मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू

राज्य सरकार ने मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने तथा मछली पालकों एवं मछुआरों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए दो महत्वाकांक्षी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत ट्राउट पालकों के लिए जोखिम निधि तथा जलाशयों की मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था शुरू की गई है। इन पहलों का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित ट्राउट पालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना तथा जलाशयों में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिल सके।

ट्राउट पालकों के लिए शुरू की गई जोखिम निधि योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड उपलब्ध करवाया है। इस योजना के माध्यम से बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण नुकसान उठाने वाले पंजीकृत ट्राउट पालकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ट्राउट पालकों को प्रतिवर्ष 500 रुपये का अंशदान देना होगा। योजना के तहत प्रति रेसवे 2,000 या इससे अधिक फिंगरलिंग्स अथवा ईयरलिंग्स (मछली के बीज) के पूर्ण नुकसान पर 25,000 रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा, जबकि इससे कम नुकसान होने की स्थिति में आनुपातिक आधार पर सहायता दी जाएगी। यह सहायता अधिकतम दो रेसवे तक सीमित होगी तथा प्रति लाभार्थी कुल सहायता राशि 50,000 रुपये से अधिक नहीं होगी। दावों का सत्यापन क्षेत्रीय स्तर पर निरीक्षण तथा राज्य स्तरीय समिति द्वारा जांच के उपरांत किया जाएगा। स्वीकृत मुआवजा राशि लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

एक अन्य महत्त्वपूर्ण पहल के तहत राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मछुआरा सहायता योजना के अंतर्गत जलाशयों की मछलियों के लिए 100 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य मछुआरों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव तथा कम दाम पर मछली बेचने की मजबूरी से राहत दिलाना है। यदि अधिकृत नीलामी व्यवस्था के माध्यम से मछली की बिक्री निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दर पर होती है, तो राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र मछुआरों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा पूर्ण रूप से वित्त पोषित इस योजना से प्रदेश के लगभग 6,000 से 6,300 सक्रिय एवं लाइसेंसधारी जलाशय मछुआरों को प्रतिवर्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

राज्य सरकार ने प्रदेश में मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना भी शुरू की है, जिसके अंतर्गत मछली के संरक्षण एवं प्रजनन को सुनिश्चित करने के लिए लागू मछली पकड़ने पर प्रतिवर्ष लगने वाले प्रतिबंध की अवधि के दौरान मछुआरों को प्रतिवर्ष 3,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस सहायता से प्रदेश के जलाशयों में मत्स्य पालन से जुड़े मछुआरों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मछुआरों तथा पारंपरिक आजीविका से जुड़े अन्य वर्गों को सार्थक वित्तीय सहायता प्रदान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पहल मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा करने तथा उन्हें अप्रत्याशित नुकसान और बाजार की अनिश्चितताओं से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि जोखिम निधि प्राकृतिक आपदाओं के कारण नुकसान उठाने वाले ट्राउट पालकों को राहत प्रदान करेगी, जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था जलाशय मछुआरों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ कर तथा आजीविका के स्थायी अवसर सृजित कर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सुनियोजित ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेषकर प्रदेश के जलाशयों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन के माध्यम से रोजगार सृजन, ग्रामीण समृद्धि तथा लोगों की आय बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी किसान एवं मछुआरा हितैषी योजनाएं शुरू करती रहेगी, ताकि इस क्षेत्र को और अधिक मजबूती मिले, आर्थिक अवसरों का विस्तार हो तथा प्रदेश में समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
चार साल में न उपलब्धि, न निवेश, न रोजगार; झूठी गारंटियों के सहारे चल रही सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बताएं आखिर किया क्या? : बिक्रम ठाकुर

शिमला : चार साल में न उपलब्धि, न निवेश, न रोजगार; झूठी गारंटियों के सहारे चल रही सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बताएं आखिर किया क्या? : बिक्रम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली

शिमला : मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली

कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि मशीनरी खरीद हेतु एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर 2026 (11 AM) से वर्ष (2026-27) के लिए पुनः आरम्भ।

शिमला : कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि मशीनरी खरीद हेतु एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर 2026 (11 AM) से वर्ष (2026-27) के लिए पुनः आरम्भ।

बीबीएमबी मामले में हिमाचल को मिला अधिकार वर्षों के संघर्ष और भाजपा सरकारों के प्रयासों का परिणाम : प्रेम कुमार धूमल

शिमला : बीबीएमबी मामले में हिमाचल को मिला अधिकार वर्षों के संघर्ष और भाजपा सरकारों के प्रयासों का परिणाम : प्रेम कुमार धूमल

 हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई 1977 से जारी, दशकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है वर्तमान उपलब्धि : शांता कुमार

धर्मशाला : हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई 1977 से जारी, दशकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है वर्तमान उपलब्धि : शांता कुमार

बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

शिमला : बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

शिमला : दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला : चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

शिमला : हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

X