Hindi English Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• चार साल में न उपलब्धि, न निवेश, न रोजगार; झूठी गारंटियों के सहारे चल रही सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बताएं आखिर किया क्या? : बिक्रम ठाकुर • मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली • कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि मशीनरी खरीद हेतु एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर 2026 (11 AM) से वर्ष (2026-27) के लिए पुनः आरम्भ। • मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल, ट्राउट पालकों के लिए जोखिम निधि तथा जलाशयों की मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू • बीबीएमबी मामले में हिमाचल को मिला अधिकार वर्षों के संघर्ष और भाजपा सरकारों के प्रयासों का परिणाम : प्रेम कुमार धूमल • हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई 1977 से जारी, दशकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है वर्तमान उपलब्धि : शांता कुमार • भाई दूज और यम द्वितीया ,जानें शुभ मुहूर्त • 11 नवंबर का इतिहास: देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाएं • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को मनेगा अन्नकूट पर्व

हिमाचल

More News

शिमला | बीबीएमबी मामले में हिमाचल को मिला अधिकार वर्षों के संघर्ष और भाजपा सरकारों के प्रयासों का परिणाम : प्रेम कुमार धूमल

Updated on Tuesday, November 10, 2026 16:25 PM IST

बीबीएमबी मामले में हिमाचल को मिला अधिकार वर्षों के संघर्ष और भाजपा सरकारों के प्रयासों का परिणाम : प्रेम कुमार धूमल

बीबीएमबी की बकाया राशि के बदले 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलने का निर्णय प्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धि : धूमल

1966 से लंबित हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई में भाजपा सरकारों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : धूमल

केंद्र सरकार के सक्रिय सहयोग से मिला समाधान, प्रदेश सरकार शानन परियोजना सहित अन्य लंबित अधिकारों के लिए भी करे प्रयास : धूमल

शिमला, 10 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की बकाया राशि को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की दशकों पुरानी लड़ाई का महत्वपूर्ण परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को एक वर्ष बाद इस निर्णय का अधिकार प्राप्त हुआ है और इसका लाभ एवं श्रेय समस्त हिमाचलवासियों को मिलना चाहिए।

प्रो. धूमल ने कहा कि बीबीएमबी से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले अधिकारों का इतिहास वर्ष 1966 से जुड़ा है। पहली नवंबर 1966 को पंजाब पुनर्गठन के समय परिसंपत्तियों और देनदारियों का विभाजन पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में आबादी के अनुपात में करने का निर्णय लिया गया था। उस समय तीनों प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें थीं, लेकिन बीबीएमबी के संबंध में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों के दौरान हिमाचल प्रदेश का कोई प्रतिनिधि संबंधित बैठक में उपस्थित नहीं था। परिणामस्वरूप प्रदेश अपने अधिकारों से वंचित रहा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में केंद्र और हिमाचल प्रदेश में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय मोरारजी देसाई ने हिमाचल प्रदेश को 15 मेगावाट बिजली देने का निर्णय लिया तथा शेष मुद्दों के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया। वर्ष 1980 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद यह विषय फिर ठंडे बस्ते में चला गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 1990 के दशक में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने जलविद्युत परियोजनाओं में हिमाचल के अधिकारों की आवाज बुलंद की और 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली की व्यवस्था प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनी। हालांकि बीबीएमबी की तीन बड़ी परियोजनाओं—भाखड़ा नांगल, पोंग डैम और ब्यास सतलुज लिंक परियोजना—से हिमाचल को उसका पूरा अधिकार प्राप्त नहीं हुआ।

प्रो. धूमल ने बताया कि वर्ष 1996 में हिमाचल की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अपने हिस्से के लिए उच्चतम न्यायालय में मुकदमा दायर किया। वर्ष 1998 में भाजपा-हिविकां गठबंधन सरकार बनने के बाद इस मामले की गंभीरता से पैरवी की गई। वर्ष 2007 में पुनः भाजपा सरकार बनने पर वरिष्ठतम अधिवक्ताओं को मामले की पैरवी के लिए लगाया गया और अधिकारियों को दिल्ली भेजकर प्रभावी ढंग से प्रदेश का पक्ष प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने कहा कि 27 सितंबर 2011 को सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय दिया, जिसमें पहली नवंबर 1966 से बकाया राशि देने का भी आदेश हुआ। यह प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई में एक बड़ी कानूनी सफलता थी।

प्रो. धूमल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद तत्कालीन भाजपा सरकार ने हिसाब तैयार कर लगभग 4,300 करोड़ रुपये की बकाया राशि की मांग की थी, लेकिन केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इसके बाद हिमाचल को निर्णय लागू करवाने के लिए पुनः सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सक्रिय सहयोग के कारण 6 नवंबर 2026 को सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय 27 सितंबर 2011 के निर्णय की पुष्टि करता है। इसके अंतर्गत लगभग 4,300 करोड़ रुपये की बकाया राशि के निपटारे के लिए हिमाचल प्रदेश को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली आगामी 20 वर्षों में किस्तों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के हित में है। इससे प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में लाभ मिलेगा तथा लंबे समय से लंबित अधिकारों के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

प्रो. धूमल ने कहा कि अभी भी हिमाचल प्रदेश के अनेक अधिकार लंबित हैं। विशेष रूप से शानन जलविद्युत परियोजना का मामला महत्वपूर्ण है। वर्ष 1924 में पंजाब सरकार और राजा मंडी के बीच हुए समझौते के 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को इस परियोजना पर हिमाचल के अधिकारों की प्राप्ति के लिए गंभीर एवं प्रभावी प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि अन्य लंबित परिसंपत्तियों और अधिकारों के लिए भी प्रदेश सरकार को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

प्रो. धूमल ने कहा कि बीबीएमबी का निर्णय किसी एक व्यक्ति या सरकार का नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के लिए दशकों तक किए गए संघर्ष, कानूनी प्रयासों और केंद्र सरकार के सक्रिय सहयोग का परिणाम है। इसका वास्तविक लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
चार साल में न उपलब्धि, न निवेश, न रोजगार; झूठी गारंटियों के सहारे चल रही सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बताएं आखिर किया क्या? : बिक्रम ठाकुर

शिमला : चार साल में न उपलब्धि, न निवेश, न रोजगार; झूठी गारंटियों के सहारे चल रही सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बताएं आखिर किया क्या? : बिक्रम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली

शिमला : मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली

कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि मशीनरी खरीद हेतु एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर 2026 (11 AM) से वर्ष (2026-27) के लिए पुनः आरम्भ।

शिमला : कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि मशीनरी खरीद हेतु एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर 2026 (11 AM) से वर्ष (2026-27) के लिए पुनः आरम्भ।

मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल, ट्राउट पालकों के लिए जोखिम निधि तथा जलाशयों की मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू

शिमला : मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल, ट्राउट पालकों के लिए जोखिम निधि तथा जलाशयों की मछलियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू

 हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई 1977 से जारी, दशकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है वर्तमान उपलब्धि : शांता कुमार

धर्मशाला : हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई 1977 से जारी, दशकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है वर्तमान उपलब्धि : शांता कुमार

बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

शिमला : बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

शिमला : दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला : चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

शिमला : हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

X