Hindi English Friday, 30 October 2026
BREAKING
• नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश • मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज • दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री • पशुपालकों के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयः केवल सिंह पठानिया • उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार • एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार – ₹48.30 लाख की संपत्ति जब्त, कब्जा सौंपने का आदेश तामील • प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक - अशोक तिवारी • शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली • केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलें भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को नई दिशा दे रही हैं: कविन्द्र गुप्ता • सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

हिमाचल

More News

शिमला | सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

Updated on Friday, October 30, 2026 18:56 PM IST

पात्र गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े दूध उत्पादकों को सहायता देने के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दूध प्रोत्साहन योजना में बढ़ोतरी को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत पात्र दूध उत्पादकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 3 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। यह निर्णय बजट घोषणा के अनुरूप लिया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डेयरी व्यवसाय को आजीविका के एक स्थायी साधन के रूप में बढ़ावा देना है।

संशोधित योजना के अंतर्गत प्रदेश की पात्र गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों को दूध की आपूर्ति करने वाले दूध उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से 6 रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए सरकार ने 14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

प्रदेश सरकार दूध उत्पादकों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने तथा दूध की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन संबंधी अधोसंरचना को बेहतर बनाने के लिए डेयरी क्षेत्र को सशक्त करने के उद्देश्य से कई कदम उठा रही है।

हालांकि, निजी डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े दूध उत्पादकों को इन संस्थानों की वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण समान प्रोत्साहन सहायता नहीं मिल पा रही थी। इस असमानता को दूर करने और ऐसे उत्पादकों को अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने दूध प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। शुरूआत में इसके तहत 3 रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही थी जिसे अब बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ और कृषि एवं इससे जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से आजीविका के स्थायी अवसर सृजित करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि से गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े पात्र दूध उत्पादकों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलेगी और प्रदेश की डेयरी विकास पहलों का लाभ किसानों के अधिक व्यापक वर्ग तक पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छोटे और सीमांत किसानों के लिए कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों के साथ-साथ डेयरी फार्मिंग को आर्थिक रूप से व्यवहार्य और लाभकारी बनाने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दूध उत्पादन बढ़ाने, सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की खरीद और विपणन व्यवस्था में सुधार के लिए किसान हितैषी योजनाएं निरंतर जारी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि इन नीतिगत प्रयासों का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना, गांवों में रोजगार के अवसर सृजित करना और हिमाचल प्रदेश में समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। दूध प्रोत्साहन राशि में की गई यह वृद्धि किसानों से किए गए वायदों को पूरा करने और एक मजबूत, आत्मनिर्भर तथा समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को परिलक्षित करती है।

Have something to say? Post your comment
नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

धर्मशाला : नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

शिमला : मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री

शिमला : दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री

पशुपालकों के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयः केवल सिंह पठानिया

शिमला : पशुपालकों के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयः केवल सिंह पठानिया

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला : उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार – ₹48.30 लाख की संपत्ति जब्त, कब्जा सौंपने का आदेश तामील

धर्मशाला : एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार – ₹48.30 लाख की संपत्ति जब्त, कब्जा सौंपने का आदेश तामील

प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक - अशोक तिवारी

शिमला : प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक - अशोक तिवारी

शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली

शिमला : शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली

केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलें भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को नई दिशा दे रही हैं: कविन्द्र गुप्ता

पालमपुर : केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलें भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को नई दिशा दे रही हैं: कविन्द्र गुप्ता

397 कैंसर दवाओं के दाम घटे, 93% तक राहत : रणधीर शर्मा

शिमला : 397 कैंसर दवाओं के दाम घटे, 93% तक राहत : रणधीर शर्मा

X