Hindi English Friday, 30 October 2026
BREAKING
• नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश • मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज • दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री • पशुपालकों के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयः केवल सिंह पठानिया • उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार • एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार – ₹48.30 लाख की संपत्ति जब्त, कब्जा सौंपने का आदेश तामील • प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक - अशोक तिवारी • शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली • केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलें भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को नई दिशा दे रही हैं: कविन्द्र गुप्ता • सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

हिमाचल

More News

धर्मशाला | एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार – ₹48.30 लाख की संपत्ति जब्त, कब्जा सौंपने का आदेश तामील

Updated on Friday, October 30, 2026 19:19 PM IST

पुलिस जिला नूरपुर में चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आरोपी शमशेर सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर 09, डमटाल, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा की लगभग ₹48.30 लाख की संपत्ति NDPS Act के प्रावधानों के तहत जब्त की गई है।

सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 22.10.2026 को NDPS Act, 1985 की धारा 68-I(1) एवं 68-I(3) के अंतर्गत पारित आदेश के अनुसार आरोपी की निम्नलिखित संपत्तियां सभी प्रकार के भारों से मुक्त करते हुए जब्त (Forfeited) की गई हैं:

1. आवासीय भवन: गांव चन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा स्थित आरोपी का दो मंजिला मकान, जिसमें ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर एवं बेसमेंट शामिल हैं। इस संपत्ति का मूल्य ₹45,90,557/- निर्धारित किया गया है।

2. नकद धनराशि: नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित ₹2,40,440/- (₹12,740 + ₹2,19,200 + ₹8,500)।

इस प्रकार आवासीय भवन एवं धनराशि सहित कुल ₹48,30,997/- (अड़तालीस लाख तीस हजार नौ सौ सत्तानवे रुपये) की संपत्ति जब्त की गई है।

इस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस थाना डमटाल द्वारा दिनांक 29.10.2026 को आरोपी शमशेर सिंह को NDPS Act की धारा 68-U के अंतर्गत आदेश विधिवत तामील करवाया गया। इसके तहत आरोपी को जब्त संपत्ति का कब्जा संबंधित विभाग को सौंपने के दिशा दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आदेश का निर्धारित अवधि में पालन न किए जाने की स्थिति में सक्षम प्राधिकारी को कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए संपत्ति का कब्जा प्राप्त करने का अधिकार है।

प्रदेश भर में चलाये जा रहे एंटी चिट्टा अभियान नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान, जांच एवं जब्ती के माध्यम से तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर भी प्रहार किया जा रहा है। इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के कारोबार से अर्जित अवैध धन एवं संपत्ति को कानून के दायरे में लाकर नशा तस्करी की आर्थिक जड़ों को विध्वंस करना है।

नूरपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति भी कानून की कार्रवाई से अछूती नहीं रहेगी।

नशा मुक्त समाज के निर्माण और नशा तस्करी के पूर्ण उन्मूलन के लिए नूरपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

धर्मशाला : नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

शिमला : मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री

शिमला : दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री

पशुपालकों के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयः केवल सिंह पठानिया

शिमला : पशुपालकों के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयः केवल सिंह पठानिया

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला : उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक - अशोक तिवारी

शिमला : प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक - अशोक तिवारी

शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली

शिमला : शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली

केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलें भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को नई दिशा दे रही हैं: कविन्द्र गुप्ता

पालमपुर : केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलें भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को नई दिशा दे रही हैं: कविन्द्र गुप्ता

सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

शिमला : सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

397 कैंसर दवाओं के दाम घटे, 93% तक राहत : रणधीर शर्मा

शिमला : 397 कैंसर दवाओं के दाम घटे, 93% तक राहत : रणधीर शर्मा

X