Hindi English Friday, 30 October 2026
BREAKING
• नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश • मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज • दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री • पशुपालकों के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयः केवल सिंह पठानिया • उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार • एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार – ₹48.30 लाख की संपत्ति जब्त, कब्जा सौंपने का आदेश तामील • प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक - अशोक तिवारी • शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली • केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलें भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को नई दिशा दे रही हैं: कविन्द्र गुप्ता • सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

हिमाचल

More News

शिमला | उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

Updated on Friday, October 30, 2026 19:21 PM IST

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

पशुपालकों के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयः केवल सिंह पठानिया

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर करने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों से हजारों पशुपालक परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े पात्र दूध उत्पादकों को अब डीबीटी के माध्यम से 6 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिसके लिए सरकार ने 14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

श्री पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है, जिसने दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था शुरू की है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में गाय और भैंस के दूध की खरीद पर देशभर की तुलना में सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए गाय के दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का खरीद मूल्य 47 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर किया है। इस निर्णय से प्रदेश के दूध उत्पादकों को औसतन 48.86 करोड़ रुपये प्रतिमाह का वित्तीय लाभ प्रदान किया जा रहा है, जो अब तक का सर्वाधिक लाभ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध खरीद एक लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर लगभग तीन लाख लीटर प्रतिदिन पहुंच गई है। वहीं, कांगड़ा ज़िला के ढगवार में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआती क्षमता 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन होगी। इसके अतिरिक्त आगामी वर्षों में विभिन्न जिलों में दूध संग्रहण एवं प्रसंस्करण सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादकों के हित में लिए निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दूध उत्पादकों की आर्थिकी में निरंतर इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पशुपालक मिलाप चंद और अन्य अनेक किसानों ने उनसे व्यक्तिगत भेंट कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और अवगत करवाया कि किस तरह प्रदेश सरकार उन्हें संबल प्रदान कर रही है।

श्री पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य पशुपालन को केवल पारंपरिक गतिविधि तक सीमित न रखकर इसे सम्मानजनक और लाभकारी आजीविका के रूप में विकसित करना है। दूध का उचित मूल्य, समय पर भुगतान, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और आधुनिक प्रसंस्करण सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए इन कदमों से हिमाचल का डेयरी क्षेत्र लगातार मज़बूत हो रहा है तथा पशुपालकों के लिए आय के स्थायी और बेहतर स्रोत विकसित हो रहे हैं।

इन पहलों से न केवल पशुपालन व्यवसाय अधिक लाभकारी और आकर्षक बन रहा है, बल्कि युवाओं सहित अधिक से अधिक लोग इस पारंपरिक व्यवसाय की ओर लौटने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिल रही है, स्वरोज़गार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं तथा पशुपालकों को सम्मानजनक पहचान मिल रही है।

Have something to say? Post your comment
नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

धर्मशाला : नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

शिमला : मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री

शिमला : दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री

पशुपालकों के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयः केवल सिंह पठानिया

शिमला : पशुपालकों के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयः केवल सिंह पठानिया

एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार – ₹48.30 लाख की संपत्ति जब्त, कब्जा सौंपने का आदेश तामील

धर्मशाला : एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार – ₹48.30 लाख की संपत्ति जब्त, कब्जा सौंपने का आदेश तामील

प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक - अशोक तिवारी

शिमला : प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक - अशोक तिवारी

शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली

शिमला : शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के लिए हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली

केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलें भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को नई दिशा दे रही हैं: कविन्द्र गुप्ता

पालमपुर : केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलें भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को नई दिशा दे रही हैं: कविन्द्र गुप्ता

सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

शिमला : सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

397 कैंसर दवाओं के दाम घटे, 93% तक राहत : रणधीर शर्मा

शिमला : 397 कैंसर दवाओं के दाम घटे, 93% तक राहत : रणधीर शर्मा

X