Hindi English Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• 25 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 25 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि • हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर • सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा • मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन • मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन • मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी • सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन • मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

Updated on Saturday, October 24, 2026 15:48 PM IST

मुख्यमंत्री ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बिहडु में दो करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को नए भवन की बधाई देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के निरंतर प्रयासों से यह भवन बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके कार्यों को पूरा करवाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मटियाणा-बंगाणा के बीच पुल के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त, 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल-पंगा पेयजल आपूर्ति योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके तहत लठियाणी-कोडरा सड़क के लिए आठ करोड़ 36 लाख रुपये, बंगाणा-शांतला सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ रुपये तथा हटली-तलपी सड़क के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र को विकासात्मक सौगातें प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांगों और समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं तथा उनके समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी हैं।

इस अवसर पर शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया महाधिवक्ता अनूप रतन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर

धर्मशाला : हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर

सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा

धर्मशाला : सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा

मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

शिमला : मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

शिमला : मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन

शिमला : सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

शिमला : मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा

शिमला : हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा

वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता

शिमला : वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता

X