Hindi English Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• 25 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 25 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि • हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर • सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा • मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन • मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन • मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी • सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन • मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

Updated on Saturday, October 24, 2026 15:45 PM IST

ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में विकसित होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां
स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया। ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में इन गतिविधियों के विस्तार से पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्राप्त होंगे। इसके साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

राज्य सरकार ने कोल डैम जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए यहां साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत पर्यटकों के लिए स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट, बंपर राइड और 20 यात्रियों की क्षमता वाला मिनी क्रूज सहित विभिन्न आकर्षक गतिविधियां उपलब्ध होंगी। इससे पर्यटक जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ रोमांचक अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और वॉटर स्पोर्ट्स इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पर्यटन क्षेत्र से लाखों परिवारों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं, वहीं इससे राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इससे पहले बिलासपुर में भी इस प्रकार की गतिविधियां शुरू कर चुकी है। सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच आज धरातल पर साकार हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन गतिविधियों के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया और महाधिवक्ता अनूप रतन उपस्थित थे। वहीं, जिला मंडी के ऐहन में जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
.0.

Have something to say? Post your comment
हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर

धर्मशाला : हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर

सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा

धर्मशाला : सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा

मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

शिमला : मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन

शिमला : सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

शिमला : मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा

शिमला : हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा

वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता

शिमला : वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता

X