Hindi English Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• 25 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 25 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि • हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर • सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा • मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन • मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन • मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी • सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन • मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

Updated on Saturday, October 24, 2026 15:37 PM IST

प्रदेश सरकार 10 और 20 किलोग्राम के कार्टन पर किसानों को दे रही 50 प्रतिशत अनुदान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादित सेबों के लिए ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दे रही है। ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड के लॉन्च होने से पांगी क्षेत्र में उत्पादित सेब को एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों के लिए अलग बाजार विकसित करने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांगी उपमंडल को प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया गया है। यह पहल क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ इस दूरदराज जनजातीय क्षेत्र को आर्थिक अवसरों और जीवन की गुणवत्ता के मामले में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के समकक्ष लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि पांगी में लगभग 370 हेक्टेयर भूमि पर सेब के 1,04,000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस सीजन में (लगभग 550 मीट्रिक टन) 35,000 पेटियां सेब उत्पादन होने की उम्मीद है। अब तक पांगी में उत्पादित सेबों को घाटी से बाहर ‘कुल्लू एप्पल’ या ‘किन्नौर एप्पल’ के नाम से ब्रांडिंग किए गए कार्टन में बेचने के लिए भेजा जाता था, जिससे पांगी के अपने सेबों को अलग पहचान नहीं मिल पाती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए ‘पांगी एप्पल’ नाम से विशेष कार्टन तैयार किए गए हैं, जो 20 किलोग्राम और 10 किलोग्राम की क्षमता में उपलब्ध होंगे। ये कार्टन किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस पहल से पांगी के सेबों की विशिष्ट पहचान स्थापित करने, प्राकृतिक खेती से उत्पादित फलों को प्रोत्साहित करने तथा बाजार में उनकी पहचान और मांग बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह पहल प्राकृतिक खेती के माध्यम से पांगी को प्रदेश का पहला रसायन-मुक्त उपमंडल बनाने की राज्य सरकार की परिकल्पना का अहम हिस्सा है। इससे क्षेत्र के लगभग 6,300 कृषक परिवारों की आजीविका सुदृढ़ होगी, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा तथा इस दूरदराज जनजातीय क्षेत्र के लोगों के लिए आर्थिक उन्नति के नए अवसर सृजित होंगे।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर

धर्मशाला : हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर

सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा

धर्मशाला : सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा

मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

शिमला : मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

शिमला : मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन

शिमला : सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

शिमला : मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा

शिमला : हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा

वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता

शिमला : वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता

X