Hindi English Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• 25 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 25 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि • हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर • सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा • मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन • मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन • मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी • सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन • मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

हिमाचल

More News

धर्मशाला | सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और संस्कार आवश्यक रू डॉ. नरेश कुमार शर्मा

Updated on Saturday, October 24, 2026 15:53 PM IST

एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में ‘सफलता के स्तंभ हैं संस्कार’ विषय पर व्याख्यान आयोजित

धर्मशाला, 24 अक्टूबर: रीजनल सेंटर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय धर्मशाला में गणित एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ‘सफलता के स्तंभ हैं संस्कार’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के अंग्रेजी विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय का सदुपयोग, अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में किया गया परिश्रम ही भविष्य में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति समर्पित रहने तथा विद्यार्थी जीवन में ही अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।

उन्होंने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इनके अत्यधिक प्रयोग से विद्यार्थियों का बहुमूल्य समय नष्ट होता है। मोबाइल फोन का सीमित एवं उचित उपयोग ज्ञानवर्धन, कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण में सहायक हो सकता है। शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, पारस्परिक सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र, धर्मशाला के निदेशक प्रो. कुलदीप कुमार अत्री ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों में ज्ञान, नैतिक मूल्यों और अनुशासन की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विधि विभाग के प्राचार्य प्रो. डी. पी. वर्मा, डॉ. विजयता पठानिया, डॉ. तिलक राज शर्मा, डॉ. किशोर कुमार, डॉ. श्वेता पठानिया, डॉ. राम रतन, श्रीमती कंचन बाला तथा डॉ. विपन कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर

धर्मशाला : हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर

मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने ऊना के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

शिमला : मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

शिमला : मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन

शिमला : सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

शिमला : मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा

शिमला : हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा

वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता

शिमला : वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता

X