Hindi English Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा • वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 24 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना हुई थी • 24 अक्टूबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक, प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताने तक की शिष्टता नहीं : सुरेश कश्यप • मोदी सरकार ने लाहौल-स्पीति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं से बदली क्षेत्र की तस्वीर : श्रीकांत शर्मा • सिविल सेवा पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 23 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन एप्पल ने आईपॉड बाजार में पेश किया, नयी शताब्दी के शुरुआती वर्षों में इस उत्पाद ने संगीत के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया

हिमाचल

More News

शिमला | मोदी सरकार ने लाहौल-स्पीति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं से बदली क्षेत्र की तस्वीर : श्रीकांत शर्मा

Updated on Friday, October 23, 2026 15:14 PM IST

नशे और चिट्टे के कारोबार को जड़ से उखाड़ना जरूरी, तस्करों को संरक्षण देने वालों पर हो कठोर कार्रवाई : श्रीकांत शर्मा

लाहौल-स्पीति, 23 अक्टूबर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने स्पीति मंडल की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। केंद्र सरकार की हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं से सड़क संपर्क, पर्यटन, रोजगार और सामरिक सुरक्षा को नई मजबूती मिली है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लगभग 3,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है। वर्ष 2020 में राष्ट्र को समर्पित इस सुरंग से मनाली-लेह की दूरी लगभग 46 किलोमीटर कम हुई और यात्रा समय में चार से पांच घंटे की बचत संभव हुई। इससे लाहौल घाटी के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 1,400 करोड़ रुपये की सुमदो-काजा-ग्राम्फू सड़क चौड़ीकरण परियोजना स्पीति क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सीमा सड़क संगठन के माध्यम से इस रणनीतिक मार्ग को बेहतर बनाने की योजना है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम में स्पीति क्षेत्र के 20 गांव शामिल किए गए हैं, जिनमें सड़क, संचार, पर्यटन और आजीविका सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में हिमाचल प्रदेश के लिए 2,247 करोड़ रुपये से अधिक की 294 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें लाहौल-स्पीति की दो सड़कें भी शामिल हैं।

बैठक में नशे और चिट्टे के बढ़ते कारोबार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पर्याप्त कठोर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल में नशे के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए सरकारों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।

शर्मा ने नशे के कारोबार को संरक्षण देने वाले तत्वों को अपने संबोधन में तिलचिट्टे की संज्ञा देते हुए कहा कि ऐसे तत्व समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा हैं। नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा और किसी भी तस्कर या उसके संरक्षक को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं, युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करें तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति का विकास, युवाओं का सुरक्षित भविष्य और सीमावर्ती गांवों की समृद्धि भाजपा की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

Have something to say? Post your comment
हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा

शिमला : हिमाचल को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी मोदी सरकार : जगत प्रकाश नड्डा

वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता

शिमला : वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका - कविन्द्र गुप्ता

केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक, प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताने तक की शिष्टता नहीं : सुरेश कश्यप

शिमला : केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक, प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताने तक की शिष्टता नहीं : सुरेश कश्यप

सिविल सेवा पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

शिमला : सिविल सेवा पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

सांस्कृतिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चमके बाल स्कूल ज्वालामुखी के छात्र

ज्वालामुखी : सांस्कृतिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चमके बाल स्कूल ज्वालामुखी के छात्र

 दशहरा मंच से मंत्री विक्रमादित्य सिंह की भाषा शैली पर शिवानी ठाकुर का हमला, बोलीं—जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखें

शिमला : दशहरा मंच से मंत्री विक्रमादित्य सिंह की भाषा शैली पर शिवानी ठाकुर का हमला, बोलीं—जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखें

हरलोग में भगवान श्री कृष्ण के मन्दिर का भूमि पूजन किया

भूमि पूजन : हरलोग में भगवान श्री कृष्ण के मन्दिर का भूमि पूजन किया

फीनिक्स स्कूल बैहना में विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस स्कूल मनाया गया

दिवस : फीनिक्स स्कूल बैहना में विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस स्कूल मनाया गया

विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देशों पर हरिपुर में एसडीएम का कैंप कार्यालय आयोजित, जनसमस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश

धर्मशाला : विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देशों पर हरिपुर में एसडीएम का कैंप कार्यालय आयोजित, जनसमस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश

पर्यटन को लगे पंख, विकास के सपनों को उड़ान

शिमला : पर्यटन को लगे पंख, विकास के सपनों को उड़ान

X