Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हरियाणा

More News

हरियाणा | विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

Updated on Monday, February 20, 2023 13:13 PM IST

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज हरियाणा विधानसभा में आरंभ हुए बजट सत्र के प्रथम दिन अपने अभिभाषण में राज्य सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक प्रयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर देश में आरंभ की गई 5जी सेवाओं को हरियाणा में लागू करने की पहल की है और इसी कड़ी में गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, हिसार और रोहतक में 5जी सेवाएं आरंभ हो चुकी हैं और अब 5जी सेवाओं को पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार को कई नई पहल करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों की पेपरलेस और फेसलेस माध्यम से ई.गवर्नेंस की कड़ी में परिवार पहचान पत्र की एक अनूठी योजना लागू की है जिसमें 73.11 लाख परिवारों के 2.88 करोड़ सदस्यों का अपग्रेडिड डाटा उपलब्ध है। सरकार का प्रयास है कि अगले वर्ष परिवार पहचान पत्र का दायरा बढ़ाकर इससे सभी सरकारी डेटाबेस और योजनाओं को जोड़ा जाएगा।
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव से प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 में विकसित भारत-'इंडिया@100' बनाने में योगदान देगा हरियाणा
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दूरदर्शिता व दृढ़ता और हरियाणा के हर नागरिक के ईमानदार प्रयास 25 साल केअमृत काल में भारत को विश्व का सिरमौर बनाना सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें वर्ष 2047 में विकसित भारत-इंडिया@100 के विजन पर चलते हुए भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अगले 25 वर्षों की योजनाएं तैयार करनी होंगी, जो ऊर्जा का दोहन करे और सभी ताकतों व नागरिकों को एक जमीनी आंदोलन के लिए एक सूत्र में पिरोने के लिए प्रेरित कर सके।
जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए गर्व की बात
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सदन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश द्वारा जी 20 का अध्यक्ष पद ग्रहण करना और शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता करने का इस से अधिक उपयुक्त समय नहीं हो सकता। यह ऐतिहासिक अवसर ऐसे समय में मिला है, जब विश्व में उथल-पुथल, संघर्ष, जटिलता और अनिश्चितता का माहौल है। यह भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी साख साबित करने, वैश्विक आर्थिक मुद्दों को हल करने में अपनी विश्वसनीयता स्थापित करने और भारत के महान मूल्यों, को विश्वभर में फैलाने का एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की हमारी महान विरासत को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार विदेश मंत्रालय, जी-20 सचिवालय और अन्य संबंधित मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है ताकि हरियाणा में जी20 से संबंधित कार्यक्रमों को सुगम बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों को कोविड वैक्सीन का प्रावधान करने और भूकंप प्रभावित तुर्की को हर संभव आपदा राहत देने से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की सोच और व्यापक हो जाती है। इसी तरह, हरियाणा ने उत्तराखंड में जोशीमठ आपदा से प्रभावित लोगों को भी राहत सामग्री भेजकर मदद की है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X