Hindi English Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• रेडक्रॉस करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल: राज्यपाल • मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दिए निर्देश • चिट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों की अवैध संपत्तियों को सीज व ध्वस्त करने की कार्रवाई में लाएं तेजी: हेमराज बैरवा • रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं, युवाओं की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक : करण नंदा • मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की • आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल • पठानकोट से चंबा तक नई रेलवे लाइन बिछाने की पहल, हर्ष महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र • राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 29542.153 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 29 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत के महान उद्योगपति, विमानन क्षेत्र के अग्रणी और भारत रत्न से सम्मानित जेआरडी टाटा का 29 नवंबर 1993 को जिनेवा में निधन हुआ

पंजाब

More News

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को होला महल्ला के अवसर पर श्री आनन्दपुर साहिब में पुख़्ता प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के आदेश

Updated on Wednesday, February 15, 2023 09:06 AM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज अधिकारियों को श्री आनन्दपुर साहिब में होला महल्ला के लिए पुख़्ता प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के आदेश दिए गए हैं।

इस विशाल समारोह के प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए यहाँ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होला महल्ला पंजाबियों और ख़ास तौर पर सिख समुदाय के जुझारू जज्बे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्री आनन्दपुर साहिब की पवित्र धरती पर होने वाले समारोहों में अलग-अलग वर्गों के श्रद्धालू भारी संख्या में शामिल होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस पवित्र धरती पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख़्ता प्रबंध किए जाएँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल श्रद्धालू इस त्योहार को एकता, आपसी-भाईचारे और करूणा के रंगों के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक़, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, ठहरने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएँ मुहैया करवाने के लिए पुख़्ता प्रबंध किए जाएँ। भगवंत मान ने सावधानीपूर्वक योजना और इसके निष्पादन को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी किस्म की दिक्कत पेश ना आए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सिखों के 9 वें गुरू श्री गुरु तेग़ बहादुर जी ने 1665 ई. में इस पवित्र नगरी श्री आनन्दपुर साहिब को बसाया था, जिन्होंने मानवीय अधिकारों और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने आगे कहा कि यह पवित्र स्थान ख़ालसे की जन्म भूमि भी है, इस पवित्र धरती पर 1699 ई. में सिखों के दसवें गुरू श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने बैसाखी के ऐतिहासिक दिवस के अवसर पर खालसा पंथ की नींव रखी थी।
भगवंत मान ने कहा कि पूरे उत्साह और श्रद्धा-भावना के साथ होला महल्ला के दौरान पवित्र नगरी में आने वाली संगतों के लिए सरकार द्वारा त्रुटिहीन प्रबंधों को सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने धर्म निरपेक्षता और धार्मिक सहिष्णुता दिखाने के लिए लोगों को जाति-पात, रंग, नसल और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर इस विशाल समारोह को सामूहिक तौर पर पूरे उत्साह के साथ मनाने का न्योता दिया।

Have something to say? Post your comment
पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से कर्ण नंदा की शिष्टाचार भेंट, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से कर्ण नंदा की शिष्टाचार भेंट, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

बिबी जागीर कौर की शिरोमणि अकाली दल में वापसी, सुखबीर बादल ने किया स्वागत

स्वागत : बिबी जागीर कौर की शिरोमणि अकाली दल में वापसी, सुखबीर बादल ने किया स्वागत

AAP ने पंजाब चुनाव 2027 के लिए घोषित किए 40 उम्मीदवार, धूरी से लड़ेंगे भगवंत मान

चंडीगढ़: : AAP ने पंजाब चुनाव 2027 के लिए घोषित किए 40 उम्मीदवार, धूरी से लड़ेंगे भगवंत मान

कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

चंडीगढ़ : कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ : ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

  जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

पंजाब : जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

लुधियाना : राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

संगरूर : किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

X