Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की • पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया • 27 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल • 27 अक्टूबर का इतिहास: भारतीय सेना के शौर्य, के. आर. नारायणन और विश्व की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा दिन • 27 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल • बगलामुखी मंदिर के सरकारी अधिग्रहण की मांग, अनुराग ठाकुर पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा

हिमाचल

More News

मंडी | मंडी में बोले अनुराग ठाकुर: व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण, प्रशिक्षित कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

Updated on Sunday, July 05, 2026 18:16 PM IST

गोहर (मंडी), 5 जुलाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से पूर्व सांसद Anurag Singh Thakur ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत मंडी जिले के गोहर स्थित म्याह माता मंदिर में संगठनात्मक जिला सुंदरनगर द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका तथा सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि "व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है।" उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित, अनुशासित और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार राष्ट्र प्रथम की भावना है और यही विचारधारा संगठन को अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान देती है।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रिय, प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत होते हैं। भाजपा द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल संगठनात्मक जानकारी देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के भाव का विकास करना भी है। ऐसे प्रशिक्षण से कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नेतृत्व की जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार होते हैं।

अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज देश सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे समाज के बीच जाकर सकारात्मक संवाद स्थापित करें, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत करें।

उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन सत्र में उन्हें "देश के समक्ष चुनौतियां (सामाजिक एवं राजनीतिक)" विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार साझा करने का अवसर मिला। इस दौरान संगठनात्मक संरचना, आगामी कार्ययोजना तथा जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और सेवा की भावना के आधार पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें, संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के संकल्प के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हिसार : राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

शिमला : हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

शिमला : लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

शिमला : सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

X