Hindi English Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• 26 अक्टूबर 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा सोमवार • हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं • कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा • लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा • सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान • मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार • 320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला • अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल • प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने 246 करोड़ रुपये की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी

Updated on Monday, June 08, 2026 13:12 PM IST

मुख्यमंत्री ने 246 करोड़ रुपये की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में 246 करोड़ रुपये लागत की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना का उद्देश्य शहर के उपयोगिता अवसंरचना तंत्र का आधुनिकीकरण, शहरी सौंदर्यीकरण तथा आम नागरिकों की सुविधा में सुधार करना है।

इस परियोजना के अंतर्गत छोटा शिमला-विलीपार्क-चौड़ा मैदान, लोक भवन-ओक ओवर तथा शेर-ए-पंजाब-सीटीओ चौक वाया लोअर बाजार क्षेत्रों में एकीकृत भूमिगत यूटिलिटी डक्ट नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद विभिन्न उपयोगिता सेवाओं की व्यवस्थित स्थापना और रखरखाव संभव हो सकेगा, सड़कों की बार-बार खुदाई की आवश्यकता कम होगी तथा प्रदेश की राजधानी के स्वरूप में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक, सतत् एवं नागरिक-केंद्रित शहरी अवसंरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भूमिगत यूटिलिटी डक्ट के निर्माण से सेवाओं की आपूर्ति बेहतर होगी, रखरखाव कार्यों के कारण होने वाली बाधाएं कम होंगी और शिमला अधिक व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित होगा।

श्री सुक्खू ने इस पहल को शिमला के कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील पत्थर बताते हुए कहा कि शिमला में ओवरहेड तारों को भूमिगत किया जा रहा है, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर की आधारभूत संरचना को सदृढ़ करेगी बल्कि शिमला की विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क से आवश्यक सेवाओं के रख-रखाव में सुविधा होगी तथा विशेष रूप से भारी हिमपात और प्रतिकूल मौसम के दौरान बिजली एवं दूरसंचार सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

शिमला : हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

शिमला : लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

शिमला : सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार

शिमला : मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार

320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला

धर्मशाला : 320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला

अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल

ज्वालामुखी : अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल

प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल

शिमला : प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल

तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित

केलांग : तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित

X