Hindi English Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान • मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार • 320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला • अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल • प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल • तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित • लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा • प्रदेश सरकार 10 और 20 किलोग्राम के कार्टन पर किसानों को दे रही 50 प्रतिशत अनुदान • सूचना का अधिकार अधिनियम पर वन विभाग मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित

हिमाचल

More News

केलांग | तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित

Updated on Sunday, October 25, 2026 07:33 AM IST

तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित

विधायक अनुराधा राणा एवं परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान की उपस्थिति में हुआ योजनाओं का हस्तांतरण; 81.37 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, क्षेत्र के 306 कृषक परिवार होंगे लाभान्वित

जोबरंग में विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद, मौके पर तीन समस्याओं का निपटारा

केलांग, जिला लाहौल एवं स्पीति में कृषि विकास और सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-।।), जायका-ओडीए के अंतर्गत निर्मित दो वहाव सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण एवं हस्तांतरण शनिवार को किया गया। विधायक लाहौल स्पीति अनुराधा राणा की उपस्थिति में ग्राम पंचायत कोलोंग के अंतर्गत गांव तिन्नो में वहाव सिंचाई योजना यारती (तिन्नो) तथा ग्राम पंचायत जोबरंग के अंतर्गत गांव रापे व जोबरंग के लिए निर्मित वहाव सिंचाई योजनाओं को संबंधित कृषक विकास संघों को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुराधा राणा ने दोनों सिंचाई योजनाओं के हस्तांतरण प्रमाण-पत्र संबंधित कृषक विकास संघों को प्रदान किए। साथ ही, कुहल के रखरखाव एवं सिंचाई प्रणालियों के सुचारू संचालन में सहयोग के उद्देश्य से कृषक विकास संघों को टूलकिट भी वितरित की गईं। इन सिंचाई योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्यों के लिए बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध हुई, जिससे कृषि गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने तथा फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलेगी।

ग्राम पंचायत कोलोंग के अंतर्गत गांव तिन्नो में निर्मित वहाव सिंचाई योजना यारती (तिन्नो) का निर्माण कार्य 59,23,164 रुपये की लागत से पूर्ण किया गया। इस योजना का निर्माण कार्य 10 जुलाई, 2024 को आरंभ हुआ था तथा 31 मई, 2025 को पूरा किया गया। योजना के माध्यम से लगभग 25.71 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है, जिससे स्थानीय कृषक परिवार लाभान्वित होंगंे। इस परियोजना के पूर्ण होने से तिन्नो गांव के किसानों को कृषि कार्यों के लिए पानी की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

इसी प्रकार, ग्राम पंचायत जोबरंग के अंतर्गत गांव जोबरंग में निर्मित वहाव सिंचाई योजना का निर्माण कार्य 1,24,02,591 रुपये की लागत से पूरा किया गया। इस योजना के माध्यम से लगभग 55.66 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा 228 कृषक परिवार लाभान्वित होंगे।

दोनों सिंचाई उप-परियोजनाओं के निर्माण पर कुल 1,83,25,755 रुपये व्यय किए गए। इन योजनाओं के माध्यम से कुल 81.37 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा कुल 306 कृषक परिवारों को लाभ मिलेगा। इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-।।), जायका-ओडीए के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई, मंडी तथा खंड परियोजना प्रबंधन इकाई, कुल्लू के माध्यम से किया गया।
तिन्नो गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक अनुराधा राणा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास संबंधी आवश्यकताओं तथा सिंचाई योजना के संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की।

विधायक ने ग्रामीणों से सिंचाई योजना के संचालन एवं रखरखाव के संबंध में अपने सुझाव और फीडबैक साझा करने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में आवश्यक सुधार किए जा सकें और योजना का लाभ किसानों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की भागीदारी और उनके सुझाव विकास योजनाओं को अधिक उपयोगी एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं के माध्यम से तिन्नो और जोबरंग गांवों के किसानों को कृषि कार्यों के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें खेती को अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा फसल विविधीकरण की संभावनाओं को तलाशने में मदद मिलेगी। उन्होंने योजनाओं के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर संबंधित विभागों, अधिकारियों, परियोजना से जुड़े कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों को बधाई दी।

उन्होंने कृषक विकास संघों एवं ग्रामीणों से इन सिंचाई योजनाओं का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने और जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं के समाधान के लिए उनका सहयोग निरंतर जारी रहेगा तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-।।), जायका-ओडीए का मुख्य उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं के विकास के माध्यम से किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी एवं उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। परियोजना के अंतर्गत सिंचाई आधारभूत ढांचे के विकास के साथ किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा बाजार से जुड़ने के अवसर उपलब्ध करवाने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शशि किरण, जिला परिषद सदस्य राम सिंह एवं सोनम ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष दिनेश कुमार , परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान, जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. हेम राज वर्मा, खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. जयंत रत्ना, विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. आशीष आनंद एवं डॉ. खूब राम ठाकुर सहित राज्य, जिला एवं खंड स्तरीय परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारी, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, कृषक विकास संघों के पदाधिकारी तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

शिमला : सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार

शिमला : मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार

320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला

धर्मशाला : 320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला

अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल

ज्वालामुखी : अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल

प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल

शिमला : प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

शिमला : लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिमला : एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

प्रदेश सरकार 10 और 20 किलोग्राम के कार्टन पर किसानों को दे रही 50 प्रतिशत अनुदान

शिमला : प्रदेश सरकार 10 और 20 किलोग्राम के कार्टन पर किसानों को दे रही 50 प्रतिशत अनुदान

सूचना का अधिकार अधिनियम पर वन विभाग मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित

शिमला : सूचना का अधिकार अधिनियम पर वन विभाग मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित

X