ज्वालामुखी। भाजपा नेता रजनीश धवाला ने अपने समर्थकों के साथ हमीरपुर पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अनुराग ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इससे पहले जन्मदिन के अवसर पर रजनीश धवाला ने सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में मरीजों को फल वितरित किए। इस पहल के माध्यम से उन्होंने मरीजों के साथ खुशियां साझा कीं।
रजनीश धवाला इन दिनों ज्वालामुखी की राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे हैं। विभिन्न अवसरों पर उनकी गतिविधियों और समर्थकों के साथ जनसंपर्क को स्थानीय राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए हमीरपुर पहुंचना और इससे पहले अस्पताल में फल बांटना उनकी हालिया गतिविधियों में शामिल रहा।
ज्वालामुखी क्षेत्र में उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के बीच उनके इन कार्यक्रमों पर स्थानीय राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।