Hindi English Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान • मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार • 320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला • अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल • प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल • तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित • लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा • प्रदेश सरकार 10 और 20 किलोग्राम के कार्टन पर किसानों को दे रही 50 प्रतिशत अनुदान • सूचना का अधिकार अधिनियम पर वन विभाग मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 25 अक्टूबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार

Updated on Sunday, October 25, 2026 08:32 AM IST

**मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार**

**केंद्र के आर्थिक सहयोग का उल्लेख न करने पर मुख्यमंत्री सुक्खू पर साधा निशाना**

शिमला। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश की सह-प्रभारी दरशना सिंह ने हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों की संख्या बढ़ाकर 320 करने और इसके लिए लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान देने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

दरशना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ाने और स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल पीजी सीटों में वृद्धि से हिमाचल प्रदेश के युवाओं को उच्च चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिल सकते हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।

भाजपा नेत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर इस निर्णय का श्रेय लेने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पहल में केंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग का उल्लेख करना चाहिए और केंद्र के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए।

दरशना सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस निर्णय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मेडिकल पीजी सीटों में वृद्धि से प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला

धर्मशाला : 320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला

अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल

ज्वालामुखी : अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल

प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल

शिमला : प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल

तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित

केलांग : तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

शिमला : लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिमला : एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

प्रदेश सरकार 10 और 20 किलोग्राम के कार्टन पर किसानों को दे रही 50 प्रतिशत अनुदान

शिमला : प्रदेश सरकार 10 और 20 किलोग्राम के कार्टन पर किसानों को दे रही 50 प्रतिशत अनुदान

सूचना का अधिकार अधिनियम पर वन विभाग मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित

शिमला : सूचना का अधिकार अधिनियम पर वन विभाग मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित

हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर

धर्मशाला : हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : कमलेश ठाकुर

X