Hindi English Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान • मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार • 320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला • अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल • प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल • तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित • लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा • प्रदेश सरकार 10 और 20 किलोग्राम के कार्टन पर किसानों को दे रही 50 प्रतिशत अनुदान • सूचना का अधिकार अधिनियम पर वन विभाग मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित

हिमाचल

More News

शिमला | लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

Updated on Sunday, October 25, 2026 07:30 AM IST

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

एक हाथ में संविधान की प्रति लेकर दिखावा और दूसरे हाथ से संवैधानिक मूल्यों की अवहेलना करना कांग्रेस का दोहरा चरित्र; बूथ सशक्तिकरण से मजबूत होगी भाजपा : श्रीकांत शर्मा

लाहौल-स्पीति। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने लाहौल-स्पीति जिले के केलांग एवं उदयपुर मंडलों में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान की संगठनात्मक बैठकों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर लोकतंत्र और संविधान के नाम पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देशभर में वोट चोरी का आरोप लगाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही है, जबकि उसका अपना राजनीतिक इतिहास लोकतांत्रिक परंपराओं के उल्लंघन से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विभिन्न अवसरों पर भाजपा की चार निर्वाचित राज्य सरकारों को बर्खास्त किया गया। कांग्रेस को पहले अपने राजनीतिक इतिहास का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एक हाथ में संविधान की प्रति लेकर संविधान की रक्षा का दिखावा करते हैं, लेकिन दूसरी ओर संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर लगातार सवाल उठाते हैं। यह कांग्रेस की कथनी और करनी के बीच अंतर को दर्शाता है।

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के जनादेश का सम्मान करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब अपनी गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हैं, युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और आम जनता आर्थिक बोझ से परेशान है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक बयानबाजी का सहारा ले रही है, लेकिन हिमाचल की जागरूक जनता अब उसके कथित झूठे वादों और बहानों को समझ चुकी है।

बूथ सशक्तिकरण अभियान पर जोर देते हुए

उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे *'अपना बूथ, सबसे मजबूत'* के संकल्प को धरातल पर उतारें और प्रत्येक घर तक पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता विशेष महत्व रखती है। कार्यकर्ताओं को स्थानीय समस्याओं, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार जैसे विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाना चाहिए।

शर्मा ने मंडल पदाधिकारियों से बूथ समितियों को सक्रिय बनाने, नियमित संगठनात्मक बैठकें आयोजित करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता का आधार बनेगी।

श्रीकांत शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि केलांग और उदयपुर मंडलों के कार्यकर्ता संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा जनजातीय क्षेत्रों में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

Have something to say? Post your comment
सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

शिमला : सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार

शिमला : मेडिकल पीजी सीटें बढ़ाने के लिए दरशना सिंह ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार

320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला

धर्मशाला : 320 नई पीजी मेडिकल सीटों से हिमाचल में बढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: रजनीश धवाला

अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल

ज्वालामुखी : अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने हमीरपुर पहुंचे रजनीश धवाला, ज्वालामुखी अस्पताल में बांटे फल

प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल

शिमला : प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से धनराशि का उपयोग कर शुरू करे नई सीटें, पूर्व में मिले केंद्रीय धन का भी हो सदुपयोग : बिंदल

तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित

केलांग : तिन्नो और जोबरंग गाँव में जायका के सहयोग से 1.83 करोड़ रुपये की दो वहाव सिंचाई योजनाएं किसानों को समर्पित

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिमला : एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

प्रदेश सरकार 10 और 20 किलोग्राम के कार्टन पर किसानों को दे रही 50 प्रतिशत अनुदान

शिमला : प्रदेश सरकार 10 और 20 किलोग्राम के कार्टन पर किसानों को दे रही 50 प्रतिशत अनुदान

सूचना का अधिकार अधिनियम पर वन विभाग मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित

शिमला : सूचना का अधिकार अधिनियम पर वन विभाग मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित

X