हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। पंचांग के माध्यम से तिथि, वार, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे लोग अपने दैनिक कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों की योजना बनाते हैं। 9 मई 2026, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास माना जा रहा है। आज शनिदेव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जाएगी।
यदि आप किसी शुभ कार्य, यात्रा, पूजा-पाठ या नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल। अवश्य जान लें।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी है। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। शक संवत 1948 , विक्रमी संवत 2083, 9 मई 2026 , राहुकाल: सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक।
9 मई 2026 का पंचांग
📅 दिन एवं तिथि
दिन: शनिवार
तिथि: वैशाख मास, कृष्ण सप्तमी – दोपहर 02:02 बजे तक, फिर अष्टमी
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय एवं सूर्यास्त
सूर्योदय: प्रातः 5:33 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:58 बजे
चंद्रमा की स्थिति
चंद्र राशि: मकर राशि
नक्षत्र: श्रवण
योग: शुभ
करण: वणिज
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:51 बजे से 12:45 बजे तक
अमृत काल: प्रातः 7:10 बजे से 8:42 बजे तक
अशुभ समय
राहुकाल: प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
यमगंड काल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक
आज का विशेष महत्व
शनिवार का दिन भगवान शनिदेव और हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। आज शनि मंत्र जाप, पीपल पूजा और जरूरतमंदों को दान करना शुभ फलदायी रहेगा।
🌟 आज का शुभ उपाय
आज शनि देव की पूजा करें और उन्हें काले तिल अर्पित करें। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना सुख-शांति और कार्यों में सफलता के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सरसों के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है। अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।