जया एकादशी कीर्तन 29 जनवरी को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बोहण जवालामुखी में
गुरूवार 29 जनवरी को जया एकादशी के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बोहण जवालामुखी में दोपहर बाद दो बजे से कीर्तन होगा। सभी से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर प्रभु श्री हरि लक्ष्मी नारायण जी का गुणगान करने के लिये मंदिर में पहुंचे। अपने आसपास भी सभी को सूचित करें।
उदया तिथि के कारण जया एकादशी व्रत गुरुवार को रखा जाएगा। जिसका पारण 30 जनवरी को होगा।
भगवान श्री हरि विष्णु अपनी कृपादृष्टि से भक्तों के सभी कष्टों तथा पापों को क्षीण कर, सुख-समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें; यही प्रार्थना है।