Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था • राशिफल 21 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम • कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश • संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

हिमाचल

More News

धर्मशाला | धर्मशाला मैराथन के माध्यम से खेल पर्यटन के मानचित्र पर बनेगा विशेष स्थान : हेमराज बैरवा

Updated on Thursday, December 25, 2025 16:37 PM IST

धर्मशाला मैराथन के माध्यम से खेल पर्यटन के मानचित्र पर बनेगा विशेष स्थान : हेमराज बैरवा*
*धर्मशाला मैराथन 2025 में देश-विदेश के धावकों की शानदार भागीदारी, उपायुक्त ने वितरित किए पुरस्कार*
धर्मशाला, 25 दिसम्बर : कांगड़ा कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित मैराथन के समापन समारोह में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विजेता धावकों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, परियोजना अधिकारी डीआरडीए भानु प्रताप सिंह भी उनके साथ उपस्थित थे।

उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों, स्वयंसेवकों, पुलिस प्रशासन, मेडिकल टीम और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला मैराथन भविष्य में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकती है। जिस प्रकार बोस्टन मैराथन ने बोस्टन शहर को वैश्विक पहचान दिलाई है, उसी तरह आने वाले वर्षों में धर्मशाला भी मैराथन के माध्यम से खेल पर्यटन के मानचित्र पर विशेष स्थान बना सकती है। इससे न केवल युवाओं को खेलों की ओर प्रेरणा मिलेगी बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में धर्मशाला मैराथन और अधिक भव्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनेगा, जिससे धर्मशाला की पहचान खेल पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होगी।
*मैराथन परिणाम* : ओपन पुरुष वर्ग की फुल मैराथन मे त्सेगाये पहले स्थान पर
मनजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे जबकि
अर्जुन प्रधान तीसरे और
मनोज कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा ओपन महिला वर्ग की फुल मैराथन में अर्पिता सैनी पहले
फायरहिवट दूसरे और टेनजिन डोल्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
इसके अलावा 35 से 44 वर्ष पुरुष वर्ग में आकाश कुमार पहले बीर बहादुर राय दूसरे और संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 35 से 44 वर्ष महिला वर्ग में
सीमा पहले स्थान पर,
दीप्ति रानी दूसरे स्थान पर तथा मुकेश कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
इसके अतिरिक्त 45 से 55 वर्ष के पुरुष वर्ग में विजय कुमार पहले,
बसंत प्रधान दूसरे और मुकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 45 से 55 वर्ष के महिला वर्ग में दिव्या चेत्री पहले स्थान पर रहीं जबकि 55 वर्ष से अधिक के पुरुष वर्ग में चरण सिंह पहले तारा चंद दूसरे और कैप्टन सुरेश चंद तीसरे स्थान पर रहे। 55 वर्ष से अधिक के महिला वर्ग में दिव्या वशिष्ठा ने पहला स्थान हासिल किया।

कांगड़ा कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित धर्मशाला मैराथन का भव्य आयोजन उत्साह, अनुशासन और व्यापक जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैराथन में देश-विदेश से आए अनुभवी एवं उभरते धावकों के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट्स की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। संस्थाओं के सहयोग से मैराथन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। पूरे रूट पर मेडिकल सहायता, एंबुलेंस, जलपान बिंदु, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशाला : धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

केलांग : उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

X