Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हरियाणा

More News

जींद | देवीलाल चौक अंडरपास के दोनो तरफ बिना बैरियर लगाए पैदल यात्री भारी परेशान

Updated on Monday, December 15, 2025 08:39 AM IST

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का आरोप, देवीलाल चौक अंडरपास के दोनो तरफ बिना बैरियर लगाए पैदल यात्री भारी परेशान, जब अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो फिर किसकी इंतजार कर रहा है रेलवे विभाग
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने आरोप लगाया है कि देवीलाल चौक के पास बनाए गए छोटे अंडरपास के दोनो तरफ अभी तक बैरियर न लगने से पैदल यात्री परेशान हो कर रह गए है।

गोयल का कहना है कि जब इस छोटे अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो फिर रेलवे विभाग बैरियर लगाने में किसकी इंतजार कर रहा है। रेलवे विभाग की ढील से हर रोज सैकड़ों पैदल यात्री परेशान हो रहे है। रेलवे विभाग को इन पैदल यात्रियों की परेशानी को समझना चाहिए और जल्द से जल्द अंडरपास के दोनो तरफ बैरियर लगाने चाहिए।

गोयल का कहना है कि यह अंडरपास केवल पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों के लिए बनाया गया था लेकिन बड़े वाहनों के प्रवेश से इसकी उपयोगिता और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।

उन्होंने मांग की कि अंडरपास के दोनों सिरों पर मजबूत और स्थाई लोहे के बैरियर लगाए जाएं ताकि केवल निर्धारित लोग ही इस मार्ग का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इसलिए रेलवे विभाग को बिना किसी देरी के आवश्यक सुधार कार्य कराते हुए बैरियर लगाने चाहिए। पैदल यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित रास्ता देना रेलवे विभाग की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जब अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, तो फिर अवरोधक लगाने में रेलवे विभाग किस बात का इंतजार कर रहा है। रेलवे की इस ढिलाई से आम लोग परेशान हैं और हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की मांग की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X