Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हरियाणा

More News

सोनीपत | मुख्यमंत्री Manohar Lal ने अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

Updated on Sunday, January 29, 2023 09:57 AM IST

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सोनीपत में ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने उन जैसे जरूरतमंदों के लिए जितनी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, उतना उनके बारे में किसी भी सरकार ने नहीं सोचा। लाभार्थियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाकर गरीबों व वंचितों को स्वावलंबी बनाकर जीवन जीने का अधिकार दिया है।
मनोहर लाल ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय परिवारों को मुख्यधारा में लाने हेतू रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आवास आदि के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों के उत्थान के लिए ही सरकार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई है। इसके तहत लगभग 30,000 परिवारों को मदद पहुंचाई है। इस योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों की वार्षिक आय कम से कम 1 लाख 80 हजार रुपये करने का बीड़ा उठाया है। सरकार का प्रयास है कि अंत्योदय परिवार के सदस्यों का कौशल विकास हो ताकि वे अपना स्वयं का काम शुरू करने में सक्षम बनें। इसके लिए उन्हें ऋण स्कीमों, कौशल विकास स्कीमों और निजी या विभिन्न विभागों में रोजगार और दूसरी सुविधाओं के साथ जोड़ा गया है। इस स्कीम के शुरू होने से लेकर 27 जनवरी, 2023 तक 22,035 लोगों को ऋण दिये गये हैं । इसके साथ ही 1,849 लाभपात्रों को प्रशिक्षण दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में 18 विभागों की 48 योजनाओं का चयन किया गया है । इन्हें https://parivarutthan.haryana.gov.in पोर्टल पर अपलोड किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति कभी भी और कहीं पर भी इनकी जानकारी हासिल कर सके। इस पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी के अलावा, पात्रता व लाभ का विवरण भी दिया गया है। इसी पोर्टल पर पात्र व्यक्ति योजना के लिए आवेदन भी कर सकता है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X