अमरेहड़ी रोड स्थित उधम सिंह चौक के पास बने डॉ. अमनदीप मोठसरे पेट्रोलियम स्टेशन का आज बड़े धूमधाम से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव AICC एवं राज्यसभा सांसद रहे। उद्घाटन समारोह में सुरजेवाला ने रिबन काटकर पेट्रोल पंप को आम जनता के लिए समर्पित किया और इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नए पेट्रोलियम स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर ईंधन सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार विकास की दिशा में अहम कदम है।
यह पेट्रोलियम स्टेशन मोठसरे परिवार द्वारा संचालित किया जाएगा। इस मौके पर संदीप मोठसरे ने बताया कि वे उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का ईंधन और समयबद्ध सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्थानीय लोगों ने भी पेट्रोल पंप खुलने पर खुशी जताई और कहा कि अब उन्हें ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।