Hindi English Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा • विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल • प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया • खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल • Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का जन्म वर्तमान झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ • दैनिक राशिफल – 15 नवंबर 2026, रविवार • नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

हिमाचल

More News

शिमला | जनजातीय गौरव दिवस पर मैहला में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम, जनसेवा और संघर्ष पर हुआ विस्तृत विमर्श

Updated on Thursday, November 27, 2025 18:25 PM IST

जनजातीय गौरव दिवस पर मैहला में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम, जनसेवा और संघर्ष पर हुआ विस्तृत विमर्श

जनजातीय नेताओं के इतिहास और योगदान को संरक्षित करने के केंद्र सरकार के प्रयास सराहनीय — जनक राज, सत्येंद्र सिंह

चंबा, भरमौर: मैहला क्षेत्र के जालपा मंदिर परिसर में बनवासी कल्याण आश्रम के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बनवासी कल्याण आश्रम प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह और भाजपा नेता एवं विधायक डॉ. जनक राज ने विशेष रूप से शिरकत की। दोनों वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, उनके आदिवासी समुदाय के पुनर्जागरण में योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके अविस्मरणीय त्याग पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस उन करोड़ों अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों के योगदान, इतिहास और संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर प्रमुखता देता है, जो लंबे समय तक उपेक्षित रहे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार बिरसा मुंडा सहित सभी जनजातीय नेताओं की विरासत को संरक्षित करने के लिए 11 जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय बना रही है, ताकि उनके संघर्ष और योगदान को राष्ट्र की सामूहिक चेतना में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि ये प्रयास “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि देश का हर समुदाय विकास और पहचान की मुख्यधारा से जुड़े।

वहीं, बनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि भारत के जनजातीय नेताओं ने ब्रिटिश हुकूमत और सामंतीय शोषण के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया, लेकिन मुख्यधारा के इतिहास में कई जनजातीय आंदोलनों को उचित स्थान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सरकार ने इन आंदोलनों और जनजातीय नायकों की महागाथा को संरक्षित करने के उद्देश्य से संग्रहालय स्थापित करने का निर्णय लिया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को इनके संघर्षों और योगदान से परिचित कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय देशभर में जनजातीय अनुसंधान संस्थानों को सहायता योजना के तहत इन संग्रहालयों की स्थापना के लिए राज्य सरकारों को धन उपलब्ध कराता है, जिससे आदिवासी समुदाय के गौरवशाली इतिहास का दस्तावेजीकरण और संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनजातीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

शिमला : प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल

शिमला : खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल

Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया -  जयराम ठाकुर

शिमला : Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

धर्मशाला : नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव

धर्मशाला : रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव

शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

शिमला : शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

X