Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हरियाणा

More News

जींद | श्याम महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब। राजन चिल्लाना, राजकुमार गोयल, रजनीश जैन इत्यादि रहे मुख्य अतिथि

Updated on Saturday, November 01, 2025 20:04 PM IST

जींद : लाडले श्याम के सेवा समिति जींद द्वारा बनखंड महादेव हांसी रोड स्थित प्रांगण में आज भव्य श्याम महोत्सव एवं संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा की तरफ से राजन चिल्लाना, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल, आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, जिला परिषद चेयरमैन कुलदीप रंधावा इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और “जय श्री श्याम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी चन्द्र रूप शर्मा द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक दीपांशु तिवारी कानपुर, साहिल अत्री, नरेश भजनी और अमित ढुल ने अपने सुमधुर भजनों से माहौल को पूरी तरह श्याममय बना दिया। उपस्थित भक्त श्याम तेरी महिमा न्यारी है पर झूमते और नाचते नजर आए। इस मौके पर समिति के प्रधान नरेंद्र बंसल, उपप्रधान विशाल मित्तल, सह-कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल, सलाहकार दीपक बंसल, विशाल गर्ग, दीपक शर्मा, सुरेश गर्ग, दीपक कौशिक सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर राजकुमार गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि श्याम महोत्सव जैसे धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, सेवा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम हमें अध्यात्म के साथ सामाजिक समरसता की राह पर अग्रसर करते हैं। महोत्सव का उद्देश्य समाज में भक्ति, सेवा और प्रेम की भावना को सशक्त करना तथा लोगों को बाबा श्याम की भक्ति से जोड़ना बताया गया। कार्यक्रम के अंत में बाबा श्याम का भव्य प्रसाद वितरण किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X