Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हरियाणा

More News

जींद | श्री श्याम वंदना महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब, भक्ति रस में सराबोर हुआ जींद शहर

Updated on Thursday, October 30, 2025 18:47 PM IST

श्री श्याम प्रचार महिला समिति जींद द्वारा श्री श्याम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित तीसरा भव्य श्री श्याम वंदना महोत्सव सेठों वाली धर्मशाला घंटाघर चौक जींद में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल, युवा कांग्रेस नेता पवन गर्ग, प्रमुख चिकित्सक डॉ. रमेश बंसल, आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश सलाहकार डॉ. रजनीश जैन, नगर परिषद जींद की चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, मेट्रो हॉस्पिटल की डॉ. पूजा बंसल और किन्नर समाज की सीमा महंत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। धर्मशाला बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठी और हर ओर भक्ति का माहौल बन गया।

 
महोत्सव का शुभारंभ बाबा श्याम के भव्य श्रृंगार के साथ हुआ जिसे साहिल अत्री ने सुंदरता और श्रद्धा के साथ सजाया। संगीत की मनमोहक प्रस्तुति राहुल मुंडे म्यूजिकल ग्रुप ने दी जबकि साउंड व्यवस्था ए.के. साउंड द्वारा की गई। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक हर्ष गोयल और जींद के भजनी गायक नरेश भजनी ने अपने मधुर स्वर से बाबा श्याम के भजनों की ऐसी अमृतधारा बहाई कि श्रद्धालु झूम उठे। उपस्थित भक्तों ने झूम कर नाचते हुए “हारे के सहारे की जय” और “श्याम तेरी बंसी पुकारे” जैसे भजनों पर भक्ति में लीन होकर आनंद लिया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की पदाधिकारी ममता बंसल, साधना गुप्ता, सुमन मित्तल, अनीता गर्ग, लक्ष्मी गर्ग, मोनिका, सोनिया, आशीष जिंदल, डॉ कैलाश व अन्य पदाधिकारी पिछले कई महीनों से तैयारियों में जुटे थे।

 
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार गोयल व अन्य मुख्य अतिथियों ने कहा कि श्याम बाबा जैसे धार्मिक आयोजन समाज को एकता, प्रेम और सेवा का संदेश देते हैं। जींद में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका काबिल-ए-तारीफ है। महोत्सव के अंत में समिति द्वारा बाबा श्याम के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण किया गया। पूरा वातावरण “श्याम नाम की गूंज” से सराबोर हो गया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X