लाडले श्याम के सेवा समिति जींद द्वारा 31 अक्टूबर से दो दिवसीय श्याम महोत्सव शुरू हो रहा है जो बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल, आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन तथा जिला परिषद चेयरमैन कुलदीप रंधावा शामिल होंगे। कार्यक्रम की ज्योत फरीदाबाद के समाजसेवी चन्द्र रूप शर्मा द्वारा प्रज्वलित की जाएगी। दो दिवसीय श्याम महोत्सव के तहत 31 अक्टूबर को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा तो वही 1 नवंबर को शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी।
प्रधान नरेन्द्र बंसल ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन बनखंड महादेव परिसर हांसी रोड पर किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कानपुर से दीपांशु तिवारी, जींद से साहिल अत्री, नरेश भजनी और अमित ढुल अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। महोत्सव के दूसरे दिन 1 नवम्बर को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जो सेवा सदन बाल भवन रोड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्री बनखंड महादेव मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा में सैकड़ों भक्तजन फूलों की होली खेलते हुए और भव्य झांकियों के साथ जय बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए शामिल होंगे। यात्रा की विशेष झांकियों में श्री गणेश जी, राधा-कृष्ण जी, हनुमान जी, शिव अघोरी, और बाबा श्याम का रथ आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इस अवसर पर समिति के प्रधान नरेन्द्र बंसल, उपप्रधान विशाल मित्तल, सह-कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल, सलाहकार दीपक बंसल, विशाल गर्ग, दीपक शर्मा, सुरेश गर्ग, दीपक कौशिक सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। महोत्सव का उद्देश्य समाज में भक्ति, सेवा और एकता की भावना को सशक्त करना तथा लोगों को बाबा श्याम की भक्ति में जोड़ना है।