पूर्व कैबिनेट मंत्री मैडम रजिया सुल्ताना और पूर्व डीजीपी मुहम्मद मुस्तफा के इकलौते बेटे आकिल अख्तर, जिनकी अचानक मौत हो गई। उनके परिवार के खिलाफ गंदे विचारों और घटिया राजनीति वाले व्यक्ति की शिकायत पर पंचकुला पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने बयान जारी कर कहा है कि कानून और पुलिस नियमों के मुताबिक अगर पुलिस को किसी मामले में लिखित शिकायत मिलती है तो उस शिकायत पर एफआईआर दर्ज करना पुलिस का कर्तव्य बनता है। पंचकुला पुलिस ने इसी कर्तव्य का पालन किया है और मैं इसका स्वागत करता हूं।
मुस्तफा साहब ने आगे स्पष्ट किया कि एफ.आई.आर. मामला दर्ज होने का मतलब यह नहीं है कि कोई दोषी साबित हो गया है। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद असली कार्रवाई शुरू होगी और कुछ ही दिनों में दूध का दूध-पानी का पानी लोगों के सामने होगा।
उन्होंने मालेरकोटला के निवासियों और पंजाब भर में अपने चाहने वालों और हमदर्दों से अपील की कि उन्हें एफआईआर दर्ज होने के बारे में बिल्कुल भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। यह सच है कि जवान बेटे की मौत से हम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम गंदी राजनीति और तुच्छ विचारों वाले लोगों का मुकाबला नहीं कर सकते। कानून का शिकंजा अब किस तरफ जायेगा, यह भी जल्द ही लोगों के सामने आ जायेगा। मुस्तफा साहब ने कहा कि झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाने वाले लोगों को भी कानून का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा
उन्होंने मालेरकोटला हाउस के चाहने वालों और दूसरी पार्टियों मे भी अच्छी सोच रखने वाले लोगों से गुज़ारिश की , कि मरहूम आकिल अख्तर की मग़फिरत के लिए शनिवार 25 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे मलेरकोटला हाउस मे, 'इज्जतमाई दुआ' रखी गई है। इस इज्ज़तमई दुआ मे शामिल होने की पुरजोर गुज़ारिश है।