Hindi English Monday, 09 November 2026
BREAKING
• गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को मनेगा अन्नकूट पर्व • बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा • कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव • 10 नवंबर का इतिहास: देश और दुनिया में आज के दिन की प्रमुख घटनाएं • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात • चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास • हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित • हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर • बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान रू डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल

More News

शिमला | कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र तो एक एनजीओ ने दिए थे परन्तु आयोजन हुआ वो सरकारी स्तर पर किया गया -रणधीर शर्मा

Updated on Tuesday, October 14, 2025 14:47 PM IST

रणधीर शर्मा, विधायक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र तो एक एनजीओ ने दिए थे परन्तु आयोजन हुआ वो सरकारी स्तर पर किया गया। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से रिज मैदान में जनसभा का आयोजन हुआ। आवश्यकता इस बात की थी इस कार्यक्रम में स्व0 वीरभद्र सिंह के व्यक्तित्व व कृतत्व पर चर्चा होती और सरकार अपनी उपलब्धियों का बखान करती लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने और यहां तक मुख्यमंत्री ने भी न तो पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 वीरभद्र सिंह के बारे में कुछ कहा और न ही सरकार की उपलब्धियां बता पाए। केवल केन्द्र सरकार की आलोचनाओं के भाषण दिए गए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोसने के भाषण दिए गए। इससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर के नेता मोदी फोबिया से ग्रस्त है।


रणधीर शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिमाचल आ रहे हैं। पिछले कल कार्यक्रम में आए नहीं और आज हिमाचल प्रदेश में घुमने के लिए आ रहे हैं। हमें लगता है कि कांग्रेस पार्टी के नेता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 वीरभद्र सिंह का अपमान है कि वो उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में तो आए नहीं और दूसरे ही दिन हिमाचल की वादियो में घुमने के लिए आ गए। यहीं नहीं, भारतीय जनता पार्टी का यह भी आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता चाहे सोनिया गांधी हो, चाहे राहुल गांधी हो, चाहे प्रियंका गांधी हो इन्होनें इस साल आई प्राकृतिक आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश की सुध नहीं ली। उन्हें कोई समय नहीं मिला कि हिमाचल प्रदेश आकर प्रभावित लोगों से मिलते, प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते और लोगों से अपनी संवेदना प्रकट करते। उन्होनें कहा कि प्रियंका गांधी का तो मकान हिमाचल में है। कहने को तो ये कहते हैं कि हिमाचल हमारा घर है परन्तु हिमाचल में त्रास्दी आई, लोग प्रभावित हुए, 400 से अधिक लोगों की दुखद मृत्यु हुई, परिवारों के परिवार उजड़ गए, गांव के गांव बह गए परन्तु कांग्रेस के इन नेताओं को हिमाचल की सुध लेने का समय नहीं मिला और आज जब मौसम साफ हो गया तो कांग्रेस के नेता राजनीतिक पर्यटक बनकर घुमने आ गए, यही इनकी मानसिकता है जो स्पष्ट करती है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मन में आम लोगों की चिंता करने का कोई विषय नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ने अनेक गारंटियां देकर सत्ता हासिल की थी और प्रियंका गांधी ने भी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में उन गारंटियों का बखान किया था। उन्होनें हिमाचल प्रदेश की महिलाओं से वायदा किया था कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट में हर महिला को 1500 रू0 महीना देने का वायदा पूरा किया जाएगा। आज लगभग 3 साल के कार्यकाल के बाद भी प्रदेश की महिलाएं 1500 रू0 का इंतजार कर रही है परन्तु प्रियंका गांधी ने इस विषय पर कोई चर्चा नहीं की, गारंटियां पूरी हुई, नहीं हुई इस बात का जिक्र कल हुए कार्यक्रम में नहीं किया गया। जो यह साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी के नेता झूठे वायदे करके, झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल करते हैं और सत्ता में आने के बाद वायदे भी भूल जाते हैं, गारंटियां भी भूल जाते हैं और केवल सत्ता सुख का आनंद लेते हैं।

Have something to say? Post your comment
बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

शिमला : बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

शिमला : दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला : चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

शिमला : हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान रू डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान रू डॉ. राजीव बिंदल

बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री

शिमला : बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत को वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया

शिमला : मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत को वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया

बीबीएमबी मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री को दी बधाई

शिमला : बीबीएमबी मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री को दी बधाई

मुख्यमंत्री के दौरे केवल पॉलिटिकल ड्रामा, अंतिम समय का दान भी नहीं आएगा काम : रणधीर शर्मा

शिमला : मुख्यमंत्री के दौरे केवल पॉलिटिकल ड्रामा, अंतिम समय का दान भी नहीं आएगा काम : रणधीर शर्मा

X