Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

शिमला | ‘जय हिन्द सभा’ का आयोजन 30 मई को

Updated on Wednesday, May 28, 2025 17:33 PM IST

सन् 1962, 1971 एवं कारगिल युद्ध तथा ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस तथा वीरता का परिचय देने वाले प्रदेश के जांबाज़ों के सम्मान में पीटरहॉफ में 30 मई को प्रातः 11 बजे जय हिन्द सभा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कांगड़ा, हमीरपुर सहित प्रदेश के अन्य भागों से सैनिक तथा शहीदों के परिजन भाग लेंगे।

यह जानकारी उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आयोजन संबंधी तैयारियों का जायज़ा लिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अजय माकन एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से पूर्व सैनिक भी भाग लेंगे।

डॉ. शांडिल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के उन वीर सैनिकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हिमाचल प्रदेश देवभूमि होने के साथ-साथ वीरों की भूमि के रूप में भी जानी जाती है और इसके वीर सैनिक हमेशा से ही देश की सरहदों और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देते आए हैं। हिमाचल को देश का पहला ऐसा राज्य होने का गौरव प्राप्त है, जिसके मेजर सोमनाथ शर्मा को सन् 1947 में पाकिस्तान के साथ कश्मीर में हुए कबायली संघर्ष में अदम्य साहस का परिचय देने के लिए मरणोपरांत पहला परमवीर चक्र प्रदान किया गया था। इसके बाद के युद्धों में भी हिमाचल के शूरवीरों ने दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए परमवीर चक्र सहित अन्य वीरता सम्मान हासिल किए। हाल ही में शहीद हुए सूबेदार पवन सिंह जरियाल ने भी देश सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए।

डॉ. शांडिल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो शहीद सैनिकों के परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती एवं पदोन्नति के मामलों में पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक में अन्यों के अतिरिक्त महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, विशेष सचिव सैनिक कल्याण हरबंस ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेन्द्र अत्री तथा निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा (सेवानिवृत) उपस्थित थे।
.0.

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X