Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

शिमला | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नेतृत्व सशक्तिकरण’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Updated on Tuesday, May 20, 2025 18:10 PM IST

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग द्वारा ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नेतृत्व सशक्तिकरण’ विषय पर आज यहां एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, शासन एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी गोकुल बुटेल ने किया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के सचिवों, विभागाध्यक्षों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, शासन एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी गोकुल बुटेल ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य नेतृत्व कौशल को तकनीकी नवाचार, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), के माध्यम से सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें बड़ी आसानी से सूचनाओं के विश्लेषण करने, निर्णय लेने में तेजी लाने और कार्यों को स्वचालित करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित विश्लेषण हमें बड़े डेटा से महत्वपूर्ण जानकारी निकालने में सहायता करता है, जिससे नेतृत्व निर्णयों को अधिक तर्कसंगत और सटीक बना सकते हैं।

गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी एआई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और नवाचार के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों में सुधार और आमजन के जीवन स्तर में सुधार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन के कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल, कार्य करने की क्षमता को आसान कर देगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य को डिजिटल हब बनाने की राह पर अग्रसर है। शासन में सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक इस्तेमाल पर बल देते हुए विभिन्न विभागों की सेवाओं की उपलब्धता डिजिटल माध्यम से सुनिश्चित बना रही है तथा सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी का समावेश किया जा रहा है। युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने के दृष्टिगत शैक्षणिक संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठयक्रम शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे यह नवोन्मेषी प्रयास निश्चित रूप से हमें इस क्षेत्र में वैश्विक पटल पर लाने में मददगार साबित होंगे।

इससे पहले मुख्यातिथि ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत् शुभारंभ किया।

सचिव डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन राखिल काहलों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा इस कार्यशाला के आयोजन संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला में अप स्किल माइक्रोसॉफ्ट से शिखर पाराशर ने उन्नत शासन में दैनिक उपयोग के लिए एआई टूल्स के उपयोग, नेशनल ई गवर्नेंस डिवीजन से सरोज भारद्वाज ने एआई का उपयोग करके डेटा विश्लेषण, प्रभात सिंगल ने शासन में एआई अपनाने के लिए रणनीतियां, सम्राट किशोर ने एआई सिस्टम में जोखिम न्यूनीकरण तथा डीआईजी (साइबर क्राइम) मोहित चावला ने साइबर स्वच्छता संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

निदेशक, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग डॉ. निपुण जिंदल ने कार्यशाला में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस को और अधिक उत्तरदायी, प्रभावशाली एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में यह कार्यशाला महत्त्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X