भाजपा सांसद वरुण गांधी की कांग्रेस में एंट्री से पहले ही दरवाजे बंद नजर आ रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राहुल गांधी ने वरुण गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी से वरुण के कांग्रेस ज्वॉइन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वरुण बीजेपी में हैं। अगर वो पार्टी छोड़ते हैं तो फिर उन्हें दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से मेल नहीं खाती है। मैं आरएसएस कार्यलय नहीं जा सकता, इसके लिए मेरी गर्दन काटनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि वरुण जो हैं, उन्होंने एक समय, शायद आज भी उस विचारधारा को अपना बनाया है। मैं जरूर प्यार से मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं। मगर उस विचारधारा को एसेप्ट नहीं कर सकता। जब राहुल गांधी से कहा गया कि वरुण आपके चचेरे भाई हैं...तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो अलग रिश्ते होते हैं।