कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके लिए पंचकूला जिले में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा ताकि गौवंश को एक निश्चित स्थान पर रखा जा सके।
श्री दलाल ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं में गाय के गोबर से जैविक खाद, पेंट, फोम और गौमूत्र से फिनाईल तैयार किया जा रहा है, जो आत्मनिर्भरता अभियान को बढ़वा दे रहा है। इससे गौशालाओं को लाभ के साथ जहां जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा वहीं जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढेगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि बेसहारा गौवंश की एक स्थान पर व्यवस्था होने से सडक दुर्घटना और किसानों के खेतों में होने वाले नुक्सान पर भी अकुंश लगेगा। उन्होंने कहा कि गौ सेवा के लिए धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए।