आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 09 दिसम्बर का पंचांग
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज सोमवार है। शक संवत 1946 , विक्रमी संवत 2081, मार्गशीर्ष, शुक्ल, अष्टमी, सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 24, जमादि उल्सानी-06, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अष्टमी तिथि प्रातः 08 बजकर 03 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 56 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बव करण प्रातः 08 बजकर 03 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 15 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा। आज नवमी तिथि का क्षय।
सूर्योदय का समय - सुबह में 7 बजकर 2 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय - शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 53 मिनट से से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। वहीं, दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 20 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 40 मिनट से 1 बजकर 22 मिनट तक। पंचक काल पूरा समय रहने वाला है।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।