कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की#BharatJodoYatra की आज की शुरुआत कुरुक्षेत्र से की । कल यह यात्रा खानपुर कोलियां से शुरू होकर मोहरा मौलाना, अंबाला तक जाएगी।
भारत जोड़ो यात्रा लेकर राहुल गांधी अंबाला में प्रवेश करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहीं सुरक्षा के लिए 2500 पुलिस बल तैनात रहेंगे। मोहड़ा मंडी में ठहराव होगा। रात्रि विश्राम की व्यवस्था के बाद 10 जनवरी की सुबह छह बजे से अंबाला के शाहपुर से यात्रा शुरू होगी। यहां से जंडली पुल, सिविल अस्पताल अंबाला सिटी, प्रेम नगर होते हुए 10 बजे फिलाडेलफिया मिशन अस्पताल पहुंचेगी।
यहां से चलकर साढ़े तीन बजे हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में एंट्री करेंगे। इस यात्रा को लेकर जहां जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। 73 नाकों के साथ-साथ 2500 जवान रूट प्लान के मुताबिक चप्पे-चप्पे पर रहेंगे
वहीं कांग्रेसी नेताओं ने भी जगह-जगह स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। ताकि फूलों व ढोल नगाड़ों के संग स्वागत किया जा सके।
भारत जोड़ो यात्रा के लिए एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने अंबाला में निर्धारित मार्गों पर उचित पुलिस सुरक्षा प्रबंध करने के लिए बैठक ली। इसमें मार्गों को खाली कराने, यातायात के आवागमन की व्यवस्था करने, पैदल मार्च के लिए सही व्यवस्था करने, आवश्यक नाकाबंदी और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस अधिकारी इंस्टीट्यूट अंबाला शहर में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, निरीक्षक सीआईए, निरीक्षक एवीटी सेल, एएनसी सेल, पुलिस पोस्ट इंचार्ज और अन्य पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों पर उचित पुलिस सुरक्षा प्रबंध किए जाऐं।
एसपी जश्नदीप रंधावा ने कहा कि 10 जनवरी को प्रात: छह से 12 बजे तक वाहनों के आवागमन की व्यवस्था करने के लिए जिला कुरुक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उचित व्यवस्था की जाए, जिससे कि किसी भी वाहन चालक को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ-2 जिला में भी प्रबंधक पुलिस थाना यातायात वाहनों के आवागमन को सुचारु रूप से चलाने की व्यवस्था करें।
ऐसे स्थलों पर जहां भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सभागार, जलपान, सेफ-हाउस व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हो उन पर विशेष सुरक्षा प्रबन्ध किए जाऐं। इस दौरान जहां आवश्यक हो वहां पर विशेष नाकाबंदी की जाए। जिससे अवव्यस्था न फैले और कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने सभी डयूटी इंचार्ज को निर्देश दिए कि वह अराजकता फैलाने व कानून की उल्लघंना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
एसपी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 10 जनवरी 2023 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति कानून और व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जानमाल की सुरक्षा को खतरे में डालने, झूठी अफवाहें फैलाने या अन्य किसी भी प्रकार के नियमों की उल्लघंना करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।