Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती • मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था • राशिफल 21 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम • कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

हिमाचल

More News

मंडी | मंडी में पिछली बार दस में से एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिली थी , इस बार भाजपा संकट में

Updated on Tuesday, November 29, 2022 13:38 PM IST

हिमाचल की सत्ता में काबिज होने के लिये मंडी का है महत्व
पिछली बार दस में से एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिली थी , इस बार भाजपा संकट में
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला प्रदेश की राजनिति में अपना अलग महत्व है। पिछले चुनावों में यहां कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान हुआ था। भाजपा को दस में से नौ सीटों पर विजय मिली थी। एक सीट पर निर्दलीय ने चुनाव जीता और मंडी में मिले समर्थन के बल पर ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ था। इस बार हालात मंडी जिला में बदले बदले नजर आ रहे हैं। भाजपा के लिये यहां बागियों ने बखेडा खडा किया , जिससे पूरे चुनाव अभियान में भाजपा का प्रचार पटरी पर नहीं बैठ पाया।
प्रदेश में सत्ता वापिसी की आस में बैठी भाजपा अगर यहां पिछला इतिहास दोहराती है, तो प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं सकती। लेकिन जमीनी हालात ऐसे नहीं हैं। यहां भाजपा को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा है। यहां के दस चुनाव क्षेत्रों में से दो हल्के रिजर्व है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर खुद सिराज से चुनाव लड रहे हैं। और जल शक्ति मंत्री महेन्दर सिंह का टिकट काट कर उनके बेटे को दिया गया है। तो इन्दर सिंह को भी टिकट नहीं मिल सका। हालांकि अनिल शर्मा अपना टिकट बचाने में कामयाब रहे और निर्दलीय प्रकाश राणा की भी भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।
मंडी सदर की बात करें, तो पूर्व मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा के खिलाफ प्रवीण शर्मा के बगावत करने से भाजपा की मुशिकलें बढी है। यह पंडित सुख राम की पुशतैनी सीट है। और उनका परिवार ही यहां से चुनाव जीतता रहा है। इस बार अनिल शर्मा को टिकट भी भाजपा काटना चाह रही थी। लेकिन आखिरी समय में पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया। जिससे भाजपा में बगावत हो गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि अनिल शर्मा इलाके में उनसे मिलते ही नहीं । निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के बागी प्रवीण शर्मा धूमल और अनुराग ठाकुर के खास सिपाहसलार रहे हैं। लेकिन जबे उन्हें टिकट नहीं मिला , तो निर्दलीय मैदान में कूद पडे । जिससे भाजपा प्रत्याशी संकट में है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को मैदान में उतारा है। अगर निर्दलीय प्रवीण शर्मा दो हजार से अधिक मत लेने में कामयाब होते हैं तो कांग्रेस पार्टी को इसका लाभ होगा।
वहीं, सुंदरनगर में मौजूदा विधायक राकेश जमवाल को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सोहन लाल से उतना खतरा नहीं है। जितना भाजपा के बागी पूर्व मंत्री ठाकुर रूप सिंह के परिवार से है। यहां रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ने टिकट न मिलने पर भाजपा से बगावत कर राकेश जमवाल की संभावनाओं पर ग्रहण लगा दिया है। इस तिकोने मुकाबले में कांग्रेस पार्टी पफायदे में है। अगर यहां मतदान कम होता है , तो ही भाजपा जीत सकती है।
बल्ह में भाजपा ने दोबारा इन्द्र सिंह गांधी को मैदान में उतारा है। यहां कांग्रेस की ओर से प्रकाश चौधरी के मैदान में उतरने से मुकाबला कडा हो गया है। प्रकाश चौधरी पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार में केबिनेट मंत्री रहे हैं। और उनका यहां अपना जनाधार है। हालांकि भाजपा ने यहां अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश की है। लेकिन प्रकाश चौधरी का यहां उतना विरोध नहीं है। जितना इन्दर सिंह गांधी का है।
वहीं, करसोग में दीप राज कपूर के तौर पर नया चेहरा मैदान में उतारा है। जिससे विधायक हीरा लाल ने बगावत कर दी है। उधर कांग्रेस पार्टी के महेश राज नये चेहरे हैं। भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले महेश राज की रैलियों में खूब भीड जुटती रही। जिससे मुकाबला कडा दिखाई दे रहा है। पूर्व मंत्री मनशा राम के बेटे महेश राज की लोकप्रियता भाजपा को संकट में डाल रही है।
सरकाघाट से भाजपा ने मौजूदा विधायक कर्नल इंदर सिंह का पत्ता काट दिया है। उनकी जगह दलीप ठाकुर मैदान में उतारा गया है। जिससे कर्नल इंदर सिंह नाराज बताये जा रहे हैं। भाजपा के प्रचार से दूर रहने की वजह से भाजपा को नुकसान हुआ है। भाजपा में गुटबाजी के चलते कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर का यहां पलडा भारी है।
जोगेन्दर नगर नगर में पिछली बार भाजपा प्रत्याशी गुलाब सिंह ठाकुर को हराने वाले निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा को ही भाजपा ने टिकट दिया है। गुलाब सिंह ठाकुर केन्द्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर है। एक जमाने में प्रदेश भाजपा में उनकी अपनी धाक थी। और प्रेम कुमार धूमल सरकार में मंत्री रहे गुलाब सिंह आज पार्टी के नये वातावरण में बेबस रहे । और भाजपा टिकट प्रकाश राणा ले गये । कांग्रेस पार्टी ने सुरेन्दर पाल को मैदान में उतारा है।
धर्मपुर से पूर्व मंत्री महेन्दर सिंह का टिकट काटते हुये उनके बेटे रजत ठाकुर को मैदान में उतारा है। धर्मपुर में महेन्दर सिंह का अपना दबदबा रहा है। व पार्टियों को बदलते रहे है। और चुनाव जीतते रहे हैं। लेकिन इस बार रजत ठाकुर को टिकट मिला है। कांग्रेस के चंदरशेखर के मुकाबले रजत ठाकुर का पलडा भारी है।
दरंग में भी ज्वाहर ठाकुर का टिकट बदलते हुये उनकी जगह पूर्ण ठाकुर को टिकट दिया है। पूरी उम्र कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह के खास सिपाहसिलार रहे , पूर्ण ठाकुर आज भाजपाई हो गये हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने कौल सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है। जिससे भाजपा की गुटबाजी का लाभ कांग्रेस को मिल रहा है।
नाचन में विनोद कुमार के खिलाफ भी स्थानीय स्तर पर कोई असंतोष तो नहीं है। उनका मुकाबला कांग्रेस के नरेश कुमार को टिकट दिया है। यहां भाजपा का पलडा भारी है।
सिराज में भाजपा के लिये कोई चुनौती नहीं है। यहां से खुद सीएम जय राम ठाकुर चुनावी मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी ने चेत राम ठाकुर को मैदान में उतारा है। यहां देखने वाली बात होगी कि जय राम ठाकुर को कितनी लीड मिलती है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती

ज्वालामुखी : ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशाला : धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

X