प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षिका मंजुला शर्मा ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक करना है, ताकि नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को स्तनपान के माध्यम से बेहतर पोषण एवं रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार है और इससे बच्चे के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।