जिला स्तरीय विश्व ह्रदय दिवस हैल्थ ब्लाक भवारना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुलह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी के सौजन्य से मनाया गया l जिसकी अध्यक्षता बीएमओ भवारना डॉ नवीन द्वारा की गई ।
इस दौरान डॉ नवीन ने कहा कि विश्व ह्रदय दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के लक्षणों के बारे में शिक्षित करना है, ताकि आगे कोई जटिलता न हो और लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना है डॉ नवीन ने कहा कि हृदय मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, इसके खराब होने से मृत्यु भी हो सकती है, इसलिए हर किसी के लिए हृदय स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।
डॉ नवीन ने वर्ष2024 के थीम "कार्रवाई के लिए हृदय का उपयोग करें " के बारे भी जानकारी देते हुए कहा कि यह थीम जागरूकता से लेकर स्पष्ट उद्देश्य और लक्ष्य के साथ सशक्तीकरण की ओर बदलाव को उजागर करती है। डॉ नवीन ने कि हृदय को स्वस्थ रखने लिए जानकारी देते हुए कहा कि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर (हाइपरलिपिडेमिया) पर नज़र रखना ,
अतिरिक्त सोडियम के सेवन को सीमित करना - उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) का खतरा
प्रारंभिक संकेतों और लक्षणों को समझना और किसी भी जटिलता से बचने के लिए उचित कार्रवाई करना,
गतिहीन जीवनशैली से बचना, शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर सक्रिय जीवनशैली अपनाना,
परामर्श और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से हृदय स्वास्थ्य की निगरानी,
स्वस्थ और संतुलित आहार खाना, ट्रांस फैट और जंक फूड से बचना और
धूम्रपान और शराब के सेवन से दूर रहना चाहिए इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता स्कूल के बच्चों द्वारा करवाई गई और प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से बच्चों को सम्मानित किया गया और उन सभी बच्चों को को पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसने प्रतियोगिता में भाग लिया था इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका अर्चना गुरंग व हैल्थ ब्लाक के स्वास्थ्य शिक्षिका दया देवी एवं स्कूल के कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।