अजय खट्टा ने कहा कि इतनी कम आयु में साहिबजादों ने जिस साहस, अटूट विश्वास और धर्म के प्रति निष्ठा का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को सत्य, धर्म और आत्मसम्मान के लिए अडिग रहने की प्रेरणा देने का अवसर है।