Hindi English Friday, 13 November 2026
BREAKING
• शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय • चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री • स्टांप ड्यूटी में दस गुना तक बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डाल रही सुक्खू सरकार : अजय राणा • मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं • आइए जानते हैं आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल का विस्तृत विवरण। • 14 November History in Hindi | 14 नवंबर का इतिहास और प्रमुख घटनाएं • शनिवार का दैनिक राशिफल, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की • राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

हिमाचल

More News

शिमला | वीर साहिबजादों का बलिदान साहस, श्रद्धा और धर्मनिष्ठा की अमर मिसाल : संजीव कटवाल

Updated on Friday, December 26, 2025 17:48 PM IST

ठियोग के फागू में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल रहे मुख्य वक्ता

ठियोग। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के फागू में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव कटवाल ने कहा कि वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों—साहिबजादा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और साहिबजादा फतेह सिंह (7 वर्ष) के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1705 में मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर सरहिंद के नवाब वज़ीर खान द्वारा इन मासूम साहिबजादों को इस्लाम धर्म न अपनाने के कारण जीवित दीवार में चुनवा दिया गया, जो मानव इतिहास की सबसे क्रूर घटनाओं में से एक है।

संजीव कटवाल ने कहा कि इतनी कम आयु में साहिबजादों ने जिस साहस, अटूट विश्वास और धर्म के प्रति निष्ठा का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को सत्य, धर्म और आत्मसम्मान के लिए अडिग रहने की प्रेरणा देने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार का बलिदान यह संदेश देता है कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए यदि सर्वोच्च त्याग भी करना पड़े, तो पीछे नहीं हटना चाहिए। ऐसे महान बलिदान से ही राष्ट्र और समाज को दिशा मिलती है।


कार्यक्रम में सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष दूनी चंद कश्यप, सत प्रकाश, प्रत्याशी अजय श्याम, संजय और राजू कश्यप सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने वीर साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

शिमला : शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

शिमला : चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

स्टांप ड्यूटी में दस गुना तक बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डाल रही सुक्खू सरकार : अजय राणा

शिमला : स्टांप ड्यूटी में दस गुना तक बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डाल रही सुक्खू सरकार : अजय राणा

मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं

केलांग : मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं

राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

शिमला : राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

शिमला : राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

देहरा मेन चौक से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम तक दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री

देहरा : देहरा मेन चौक से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम तक दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री

राज्यपाल ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या पर शोक व्यक्त किया

शिमला : राज्यपाल ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सा सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सा सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की घोषणा की

X