Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबजादों के बलिदान को दी राष्ट्रीय पहचान, 26 दिसंबर को घोषित किया ‘वीर बाल दिवस’ : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Friday, December 26, 2025 17:40 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबजादों के बलिदान को दी राष्ट्रीय पहचान, 26 दिसंबर को घोषित किया ‘वीर बाल दिवस’ : डॉ. राजीव बिंदल

नालागढ़ के टांग उपरली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल रहे मुख्य वक्ता

सोलन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के टांग उपरली में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वीर बाल दिवस हर वर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जो सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को नमन करने का दिन है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने की ऐतिहासिक घोषणा कर साहिबजादों के बलिदान को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाई।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय से देश की नई पीढ़ी को भारतीय इतिहास के उस स्वर्णिम अध्याय से जोड़ने का कार्य हुआ है, जिसे लंबे समय तक उपेक्षित रखा गया। यह निर्णय केवल एक दिवस की घोषणा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, धर्म और बलिदान परंपरा को सम्मान देने का संकल्प है।

उन्होंने साहिबजादों की शहादत का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1705 में मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर सरहिंद के नवाब वज़ीर खान ने साहिबजादा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और साहिबजादा फतेह सिंह (7 वर्ष) को इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर जीवित दीवार में चुनवा दिया। इतनी अल्प आयु में धर्म और सत्य के लिए दिया गया यह बलिदान मानव इतिहास में अद्वितीय है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि वीर बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को साहिबजादों के साहस, अटूट विश्वास, धर्मनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज अपने गौरवशाली इतिहास और वीरों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव बिंदल को फेनी केसरी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रत्नपाल सिंह, बिहारी लाल शर्मा, के.एल. ठाकुर, लखविंदर राणा, बलबीर ठाकुर, आशुतोष वैध, धनो राम काला, सरवन चंदेल, जोगिन्दर जिन्दू, लाल चंद, नसीब सिंह, गुरमीत सिंह, कृष्ण संगर सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Bijender Sharma (@vijyender)

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X