Hindi English Friday, 13 November 2026
BREAKING
• शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय • चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री • स्टांप ड्यूटी में दस गुना तक बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डाल रही सुक्खू सरकार : अजय राणा • मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं • आइए जानते हैं आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल का विस्तृत विवरण। • 14 November History in Hindi | 14 नवंबर का इतिहास और प्रमुख घटनाएं • शनिवार का दैनिक राशिफल, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की • राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

हिमाचल

More News

धर्मशाला | देश भर संग हिमाचल में सुशासन दिवस व वीर बाल दिवस

Updated on Sunday, December 22, 2024 17:28 PM IST

देश भर संग हिमाचल में सुशासन दिवस व वीर बाल दिवस

प्रदेश के 171 मंडलों में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

भाजपा के कार्यक्रम सुशासन दिवस व वीर बाल दिवस को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली है

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला में रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि 25 व 26 दिसम्बर को महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व अन्य लोग श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम करेंगे। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के तहत हर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में भी राज्य अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के निर्देशों पर हर बूथ में पूर्व पीएम अटल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

अटल का ये जन्मदिवस शताब्दी वर्ष है, इसके चलते ये कार्यक्रम साल भर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम रहते हुए प्रधानमंत्री सड़क योजना से जंहा कल्पना नहीं की जा सकती, वँहा सड़कें बनेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी सड़कों पर एक से दो किलोमीटर की पैदल यात्रा कर उनके योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही स्कूलों व कॉलेजों में उनकी कविताओं सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 26 दिसबंर को देश भर में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि आठ साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान से आदर्श ही प्रस्तुत नहीं हुआ, बल्कि देश में धर्म व आस्था का परचम स्थापित हुआ है। पीएम मोदी ने उनके इस बलिदान के महत्व को अतीत से जोड़ने संग भारत की संस्कृति व इतिहास, बलिदान-वीरता से देश की युवा पीढ़ी कैसे सीखें। इसके चलते ही वर्ष 2022 को पीएम मोदी की ओर से वीर बाल दिवस घोषित किया गया। इसके तहत ही आज पूरे भारत को मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि 1705 में सिरसा नदी के पास मुगलों ने गुरु गोविंद सिंह पर हमला किया था।

इस दौरान उनका परिवार बिछड़ गया था। उस समय उनकी दादी गुजरी देवी, बेटे जोरावर सिंह नौ व फतेह सिंह सात वर्ष के थे। जिसमें रसोइए गंगू ने मुगलों से पकड़वा दिया था। जिसमें तीन दिनों तक उन्हें अति कठिनाइयों में बंधी बनाकर रखा था, उस दौरान भी दादी ने शिक्षाएं दी। मुगलों ने धर्म परिवर्तन के कई लालच व प्रलोभन दिया, जिन्हें उन्होंने पूरी तरह से अस्वीकार किए। उन्हें जीवित ही दीवारों में चिनवा दिया गया था, उनका त्याग-बलिदान को अब राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।

राज्य के 171 मंडलों में समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनकी मूर्तियों पर माल्यापर्ण करके उनके मार्ग व दिशा पर चलने को प्रेरित किया जाएगा। इनके सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय व संसदीय स्तर पर प्रभारी नियुक्त किये गए। साथ ही जिला से लेकर मंडल स्तर तक पदाधिकारियों को जोड़ा गया है। इस मौके पर प्रवक्ता संजय शर्मा, कांगड़ा अध्यक्ष सचिन शर्मा व मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

शिमला : शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

शिमला : चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

स्टांप ड्यूटी में दस गुना तक बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डाल रही सुक्खू सरकार : अजय राणा

शिमला : स्टांप ड्यूटी में दस गुना तक बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डाल रही सुक्खू सरकार : अजय राणा

मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं

केलांग : मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं

राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

शिमला : राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

शिमला : राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

देहरा मेन चौक से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम तक दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री

देहरा : देहरा मेन चौक से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम तक दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री

राज्यपाल ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या पर शोक व्यक्त किया

शिमला : राज्यपाल ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सा सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सा सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की घोषणा की

X